फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार की कसमें खा प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा फिर की शादी, अब लड़का बोला पागल है वो

Sat, 22 Feb 2020 03:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Feb 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
love couple ends his marriage just in 12 hours after Two years long dating
मंदिर में हुई थी दोनों की शादी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो प्रेमियों की अनोखी प्रेम कहानी जिले में चर्चा का विषय बन गई है। हमीरपुर के मौदहा गांव में प्रेमी युगल करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की, लेकिन 12 घंटे बाद ही दोनों का शादी से मोह भंग हो गया। मौदहा के एक गांव में युवक-युवती करीब दो वर्ष से छुपछुप कर प्यार का इजहार कर रहे थे। 


 
love couple ends his marriage just in 12 hours after Two years long dating
शादी करते प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
घरवालों के खिलाफ जाकर लड़की ने अपने प्रेमी से विवाह कर लिया। इनका यह विवाह महज 12 घंटा ही चल सका। कॉलेज में पढने वाली एक लड़की को अपने साथी से प्यार हो गया। करीब डेढ़ वर्ष बाद जब इनके घरवालों को इनके प्रेम संबंध के बारे में पता लगा तो वह लोग लड़की पर दबाव बनाने लगे।

 
love couple ends his marriage just in 12 hours after Two years long dating
शादी करते प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
लड़की ने परिवार के दबाव में लड़के पर यौन शोषण का आरोप लगाया और मौदहा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद लड़के को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन कुछ घंटों में लड़की ने अपनी शिकायत वापस ले ली। जब लड़की ने शिकायत वापस ली तो घरवालों ने उससे नाराज होकर घर से निकाल दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
love couple ends his marriage just in 12 hours after Two years long dating
जयमाल डालते प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
लड़की वापस लड़के के पास गई और किसी तरह अपने परिवार को शादी के लिए मना लिया। इसके बाद लड़की के परिवार वालों की मौजूदगी में बीते सोमवार को मंदिर में शादी हुई। विवाह के बाद लड़की जब अपनी ससुराल पहुंची तो 12 घंटे बाद लड़की का मन बदल गया। उसने इस शादी को खत्म करने का फैसला किया। वहीं लड़का भी लड़की के इस तरह के बदले से व्यवहार से परेशान आ चुका था।

 
विज्ञापन
love couple ends his marriage just in 12 hours after Two years long dating
12 घंटे मे टूटी प्रेमी युगल की शादी - फोटो : अमर उजाला
उसने भी लड़की का फैसला मान लिया। इसके बाद दोनों मौदहा कोतवाली पहुंचे और अपनी शादी को पूरी तरह से खत्म कर दिया। लड़के ने कहा कि मैं उसके पागलपन से तंग आ चुका हूं, मैं उससे प्यार करता था, मगर मैं यह नहीं जनता था कि वो आखिर चाहती क्या है। वैसे अब जाकर मुझे राहत मिली है कि यह मामला पूरी तरह से खत्म हो गया है। पुलिस ने लड़की के परिवार के लोगों को बुलाकर उसे उसके घर वापस भेज दिया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed