{"_id":"5e8f28518ebc3e78bc6b77f6","slug":"lockdown-update-red-zone-area-monitoring-by-drone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना हॉटस्पॉट हुए रेड जोन, सील क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी, न कोई अंदर आ सकता न कोई बाहर जा सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना हॉटस्पॉट हुए रेड जोन, सील क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी, न कोई अंदर आ सकता न कोई बाहर जा सकता
Thu, 09 Apr 2020 07:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 Apr 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
ड्रोन से हो रही सील इलाकों की निगरानी
- फोटो : amar ujala
कानपुर के 13 मुस्लिम क्षेत्रों को रेड जोन घोषित कर इन क्षेत्रों में आने वाली 12 मस्जिदों को भी सील कर दिया गया है। ये ऐसे इलाके हैं, जहां तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों का लगातार आना जाना रहा है। अग्रिम आदेशों तक ये इलाके पूरी तरह से सील रहेंगे।
चप्पे चप्पे पर ड्रोन से निगरानी
- फोटो : amar ujala
पुलिस इन इलाकों में ड्रोन से चप्पे चप्पे की निगरानी कर रही है। इस दौरान जो घर से बाहर निकलेगा पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनपर कार्रवाई करेगी। गुरुवार को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों को छोड़कर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।
ड्रोन से निगरानी कर रही पुलिस
- फोटो : amar ujala
सील क्षेत्रों में मीडियाकर्मियों पर भी प्रतिबंध लागू है। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों को भी स्वास्थ्य जांच के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। इन इलाकों में वही लोग जा सकेंगे, जिन्हें पास जारी हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
छतों और गलियों पर नजर
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि इसके पहले भी छह इलाके रेड जोन घोषित किए गए थे लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ने के कारण इन नए इलाकों को अब सील किया गया है। तब्लीगी जमात के लोगों की इन मस्जिदों में सक्रियता रही है।
विज्ञापन
घर से निकलने पर होगी कार्रवाई
- फोटो : amar ujala
इस दौरान इलाकों के कई लोग भी इनके संपर्क में आए होंगे। इसके चलते उनके इलाके से बाहर जाने पर रोक रहेगी। सात थाना क्षेत्रों के ये 13 इलाके पूरी तरह से सील हैं। इन इलाकों को जाने वाली मुख्य सड़क पर पुलिस ने सख्त पहरा लगा रखा है।