फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन का पांचवां दिन: सड़कों पर पसरा सन्नाटा, पुलिस तैनात, देखें कानपुर सहित आसपास के जिलों का हाल

Sun, 29 Mar 2020 10:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Mar 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
lockdown: Silence on the streets, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का पांचवां दिन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के पांचवें दिन कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह ज्यादातर दुकानें नहीं खुलीं। होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू होने के बाद सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात दिखी।
lockdown: Silence on the streets, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का पांचवां दिन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में किदवई नगर ओ ब्लॉक सब्जी मंडी में रोज की तरह यहां मंडी लगी और ग्राहक उमड़े। पुलिस ने लोगों को समझाया और न मानने वालों पर लाठियां भी चलाई। दुकानदारों को चेतावनी दी है कि दुकानें न लगाएं। वहीं कल्याणपुर इंदिरा नगर रोड स्थित परचून की दुकान बंद दिखी। दुकान के बाहर होम डिलीवरी का पोस्टर लगा दिखा।
lockdown: Silence on the streets, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का पांचवां दिन - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ की सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ दिखाई दी। वहीं चित्रकूट में लॉकडाउन के पांचवें दिन जिले की सीमाओं पर प्रशासन की नजर रही। बाहर से आने वाले लोगों का मेडिकल टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। शहर व कस्बे में सुबह जरूरत की चीजें खरीदने के लिए लोग घरों से निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें डांट डपट कर जल्द घर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown: Silence on the streets, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का पांचवां दिन - फोटो : अमर उजाला
बरगढ़ के मुरका गांव में अमरोहा व मुंबई से लौटे तीन युवकों ने खुद को गांव के बाहर एक मंदिर में आइसोलेट किया है। मुख्यालय के कसहाई रोड और सदर ब्लॉक के बालापुर खालसा गांव में शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर कुछ युवकों का परीक्षण किया। सीएमओ के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण से प्रभावित एक भी मरीज नहीं है। 
विज्ञापन
lockdown: Silence on the streets, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का पांचवां दिन - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में दिल्ली में फंसे लोगों को लाने के लिए हरदोई डिपो की 36 बसें शनिवार को दिल्ली रवाना की गई थीं। रविवार सुबह से इन बसों की वापसी शुरू हो गई। शहर में नुमाइश चौराहा पर दिल्ली से लौट रहे लोगों की लाइन लगवा कर नाम-पते नोट किए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने थर्मल थर्मामीटर से प्राथमिक जांच की। इसके बाद इन लोगों को इनके गांवों में भेजने की व्यवस्था की गई। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed