{"_id":"5e80b0fa8ebc3e78a9032b43","slug":"lockdown-in-up-son-walked-on-the-journey-of-700-km-on-foot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: फोन पर सिसक कर बोले पिता, सब आ रहे हैं तुम कब आओगे, पैदल ही 700 किमी के सफर पर चल पड़ा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: फोन पर सिसक कर बोले पिता, सब आ रहे हैं तुम कब आओगे, पैदल ही 700 किमी के सफर पर चल पड़ा बेटा
Sun, 29 Mar 2020 08:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Mar 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
कानपुर से बिहार प्रांत पैदल जा रहे श्रमिकों को उन्नाव आदर्शनगर मोहल्ले में भोजन कराते उपनिरीक्षक रामजीत यादव।
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन में कई दिनों से कानपुर दादानगर में फंसे पृथ्वी कुमार की शुक्रवार रात पिता महेश से फोन पर बात हुई। पिता ने रुंधे गले से पूछा, बेटा सब लौट रहे हैं अब तुम भी किसी तरह घर आ जाओ। घर पहुंचने की ललक में 700 किमी की दूरी और सफर की दुश्वारियों की परवाह किए बगैर वह पैदल ही पांच साथियों के साथ अपने घर बिहार के दरभंगा के लिए निकल पड़ा है।
लॉकडाउन में घरों को पैदल जाते राहगीर
- फोटो : amar ujala
छह घंटे में पैदल सभी उन्नाव पहुंचे। उनकी हालत देख मोहल्ला आदर्शनगर में ड्यूटी पर तैनात दरोगा रामजीत यादव ने सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की। आसपास के लोगों ने भी सहयोग किया। कुछ देर थकान मिटाने के बाद सभी फिर अपनी मंजिल की ओर बढ़ चले।
दिल्ली से प्रतापगढ जा रहे श्रमिक।
- फोटो : amar ujala
दरभंगा जिले के एकहुआ गांव निवासी पृथ्वी एक साल से कानपुर के दादानगर स्थित एक नमकीन फैक्टरी में काम कर रहा है। गांव के ही रवींद्र, प्रमोद, नरेंद्र यादव और चंदन यादव भी काम करते हैं। लॉकडाउन के बाद से सभी फैक्टरी में ही रुके थे। शुक्रवार रात पिता से बातचीत के दौरान उनकी परेशानी और सिसकती आवाज सुनकर पृथ्वी ने घर जाने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के दादा नगर से बहराइच जाने के लिए निकले श्रमिक।
- फोटो : amar ujala
साथियों का साथ भी मिल गया। साधन के अभाव में शनिवार सुबह सभी अपने सामान लेकर पैदल ही 700 किमी लंबे सफर पर निकल पड़े। दोपहर करीब एक बजे उन्नाव शहर के आदर्श नगर पहुंचे पृथ्वी ने बताया कि 30 किमी की दूरी में उन्हें जगह-जगह पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पैदल चल थक कर चूर हुए बिहार प्रांत जा रहे श्रमिकों को उन्नाव में बिस्कुट देती बेबी। फोटो नंबर-3- दिल्ली से प्रतापगढ जा रहे श्रमिक।
- फोटो : amar ujala
सभी भूख-प्यास से अधिक पुलिस से खौफजदा थे। यहां पहुंचने पर विधायक पंकज गुप्त और जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रामजीत ने लंच पैकेट की व्यवस्था की। लोगों ने बिस्कुट, नकमीन व चाय भी दी।