फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 दिन में 1000 किमी पैदल चलकर अजमेर से औरैया पहुंचा मुर्शीद, निजामुद्दीन मरकज में हुआ था शामिल

Sat, 04 Apr 2020 01:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
lockdown in up: Murshid reached Auraiya from Ajmer after traveling 1000 km in 13 days
13 दिन से पैदल चलकर अनंतराम टोल पर पहुंचा अजमेर का मुर्शीद - फोटो : amar ujala
काेरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। खुद को सुरक्षित रखने के लिए लोग घरों में कैद हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस दौरान सैकड़ों किमी का सफर हर रोज तय कर रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के औरैया में पुलिस ने एक ऐसे ही युवक को पकड़ा। जो पिछले 13 दिनों में 1000 किमी से भी अधिक का सफर तय कर चुका है।

 
lockdown in up: Murshid reached Auraiya from Ajmer after traveling 1000 km in 13 days
अनंतराम टोल प्लाजा पर तैनात चौकी इंचार्ज व डॉक्टरों की टीम ने पकड़ा - फोटो : amar ujala
औरैया में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र स्थित अनंतराम टोल प्लाजा पर पैदल चलकर आ रहे एक युवक को वहां मौजूद अनंतराम चौकी इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद यादव ने रोक लिया। वहां मौजूद डॉक्टर विक्रम सिंह की टीम से युवक का परीक्षण कराया गया। बाद में उसे 108 एंबुलेंस से 100 शैया युक्त जिला अस्पताल चिचौली के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। 

 
lockdown in up: Murshid reached Auraiya from Ajmer after traveling 1000 km in 13 days
-डॉक्टरों की टीम ने चेकअप कर 108 एंबुलेंस से 100 शैया अस्पताल भेजा - फोटो : amar ujala
चौकी इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम मुर्शीद (30) पुत्र अमीनुद्दीन हुसैन निवासी पीरबक्स के पास अजमेर (राजस्थान) बताया है। मुर्शीद ने पुलिस को बताया कि वह 13 दिन से बीच-बीच में रुकते हुए पैदल चलकर यहां पहुंचा है। उसे कानपुर जाना था। मुर्शीद ने पुलिस को बताया कि वह अजमेर से दिल्ली गया था, वहां से अंबाला और फिर आगरा होते हुए यहां पहुंचा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in up: Murshid reached Auraiya from Ajmer after traveling 1000 km in 13 days
100 शैया जिला अस्पताल में की जा रही पूछताछ  - फोटो : amar ujala
युवक की बातों में संदिग्धता दिखने पर चौकी इंचार्ज ने इसकी सूचना सीओ कमलेश नारायण पांडेय को दी। कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि युवक मुर्शीद ने निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने की बात बताई है। फिलहाल उसे 100 शैया युक्त चिचौली जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

 
विज्ञापन
lockdown in up: Murshid reached Auraiya from Ajmer after traveling 1000 km in 13 days
आईसोलेशन वार्ड में भर्ती, जांच के लिए भेजा जाएगा सैंपल - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के नोडल अफसर डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मुर्सीद से पूछताछ की जा रही है। उसका सैंपल लेकर लखनऊ भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है उसने निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने की बात बताई है। युवक का सैंपल लिया जा रहा है। जांच के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed