फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर की जिस मस्जिद में रुके थे कोरोना पॉजिटिव उस इलाके को सील कर सैनिटाइजेशन शुरू, लोगों में दहशत

Sat, 04 Apr 2020 01:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Apr 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sanitization started after sealing the area where the Corona positive stayed in Kanpur
पुलिस ने घाटमपुर की सीमाओं को किया सील - फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर इलाके के बरीपाल कस्बे की मस्जिद में ठहरे चार जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार शाम तहसीलदार विजय यादव और नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र सोनी पहुंचे और जांच-पड़ताल की।


 
Sanitization started after sealing the area where the Corona positive stayed in Kanpur
लोगों में दहशत का माहौल - फोटो : amar ujala
कस्बे को सील करवाने के बाद लोगों को घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा जा रहा है। कस्बे में फागिंग और सैनेटाइजेशन का काम शुरू करवाया गया है। नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र सोनी ने बताया कि जमातियों के साथ मस्जिद में कुछ लोग रोजाना नमाज अदा करते थे। 

 
Sanitization started after sealing the area where the Corona positive stayed in Kanpur
लोगों से की गई घरों से बाहर न निकलने की अपील - फोटो : amar ujala
जिसमें कस्बा बरीपाल निवासी मुनीर बक्श, शरीफ मुल्लानी, इज्राइल, इस्माइल, वरासत और हनीफ सहित छह लोगों को कोरोना की जांच के लिए कानपुर भेजा गया है। आशाएं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से जानकारी कर रहे हैं कि कौन-कौन तब्लीगी जमातियों के संपर्क में रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanitization started after sealing the area where the Corona positive stayed in Kanpur
चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
घाटमपुर के मोहल्ला कजियाना स्थित मस्जिद में भी यही तब्लीगी जमाती फरवरी के अंतिम और मार्च के तीसरे सप्ताह में रुके थे। कजियाना मस्जिद में भी रहने वाले पांच लोगों को पुलिस ने जांच के लिए कानपुर भिजवाया है।

 
विज्ञापन
Sanitization started after sealing the area where the Corona positive stayed in Kanpur
पूरे कस्बे को किया जा रहा सैनिटाइज - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि जिन चार लोगों में कोरोना पॉजिटिव निकला है यह सभी लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज जलसे में शामिल हुए थे। कानपुर सहित आसपास के कई जिलों से मरकज जलसे में शामिल हुए जमातियों को पकड़ा गया है। हरदोई जिले से भी एक जमाती कोरोना पॉजिटिव निकला था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed