फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown: महाराष्ट्र से आई डीसीएम, ठसाठस भरे थे प्रवासी श्रमिक, डंपर की टक्कर से दो की मौत 44 घायल

Fri, 15 May 2020 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: DCM came from Maharashtra migrant laborers were filled, two died in accident
डीसीएम में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जालौन में प्रवासी मजदूरों से ठसाठस भरी डीसीएम को बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। डीसीएम सवार एक  महिला समेत दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 44 मजदूर घायल हो गए। हादसे की जानकारी पाकर पुलिस फोर्स, एंबुलेंस और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 
Lockdown: DCM came from Maharashtra migrant laborers were filled, two died in accident
खेत में घुसी डीसीएम - फोटो : amar ujala
इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर शोक जताकर ट्विट किया और पीड़ितों को राहत राशि देने की बात कही। पुलिस ने फिलहाल डीसीएम चालक की तहरीर पर फरार अज्ञात डंपर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बृहस्पतिवार रात दो बजे के लगभग महाराष्ट्र से भदोही, प्रतापगढ़, चित्रकूट और जौनपुर के प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही थी।

 
Lockdown: DCM came from Maharashtra migrant laborers were filled, two died in accident
अस्पताल में भर्ती प्रवासी श्रमिक - फोटो : amar ujala
डीसीएम जब कानपुर-झांसी हाईवे पर एट के गिरधान स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते मजदूरों से लदी डीसीएम हाईवे किनारे खेत में जा घुसी। डीसीएम सवार मजदूर लहूलुहान होकर बाहर गिरे और चीख पुकार मच गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown: DCM came from Maharashtra migrant laborers were filled, two died in accident
घायल श्रमिकों से मिलने पहुंचे अधिकारी - फोटो : amar ujala
राहगीरों की सूचना पर तत्काल आसपास के थानों का फोर्स, अस्पताल व हाईवे एंबुलेंस की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को जिलाअस्पताल और मेडिकल कालेज भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। डीसीएम में सवार सुंदरी देवी(65) पत्नी विनोद ग्राम भिटारी, चित्रकूट और शेर बहादुर गौतम (27) पुत्र छोटेलाल निवासी जमनी, जिला भदोही की मौके पर ही मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
Lockdown: DCM came from Maharashtra migrant laborers were filled, two died in accident
हादसे के बाद खेत में घुसा डीसीएम - फोटो : amar ujala
जबकि 40 से अधिक मजदूर घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज शिफ्ट कराया गया। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया और मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की बात कही। डीएम डॉ मन्नान अख्तर और एसपी डॉ सतीश कुमार भी घायलों का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मेडिकल कालेज प्रबंधन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज और उनके खानपान में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। एसपी ने बताया कि डीसीएम के चालक की तहरीर पर टक्कर मारने वाले अज्ञात डंपर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed