{"_id":"5ccec7afbdec22077654da6e","slug":"latest-news-related-to-weather-department-and-fani-thunderstorm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हवाओं ने बदला रुख, फैनी चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाओं ने बदला रुख, फैनी चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Sun, 05 May 2019 05:20 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 May 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कानपुर में आने से पहले ही फैनी चक्रवाती तूफान हवा हो गया है। अचानक हवाओं की दिशा बदलते ही यह तूफान उत्तर पूर्वी क्षेत्रों पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की तरफ से चला गया।
Trending Videos
फाइल फोटो
अब ना तो तेज हवाएं चलेंगी, ना ही बारिश की संभावना है। बस गर्मी का सितम जारी रहेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू होगा।
फाइल फोटो
सीएसए मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि फैनी चक्रवात की रफ्तार उड़ीसा में उम्मीद से बढ़कर रही। उसके बाद इसकी दिशा यूपी की तरफ आने के बजाय दूसरी तरफ मुड़ गई। अब यहां फैनी का कोई डर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। उत्तर पूर्वी हवाओं का रुख बदलकर उत्तर पश्चिमी हो गया है। इसकी वजह से बादल इधर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
रविवार का तापमान
अधिकतम तापमान- 40.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 21.8 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम- 36 प्रतिशत
न्यूनतम- 18 प्रतिशत
अधिकतम तापमान- 40.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 21.8 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम- 36 प्रतिशत
न्यूनतम- 18 प्रतिशत