फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजदूर की मौत की सूचना के बाद प्लांट में तोड़फाड़, तीन जिलों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 26 May 2018 11:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 May 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
labourer's death in power plant kanpur
पावर प्लांट के पास प्रदर्शनकारी को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के लहुरीमऊ गांव के पास निर्माणाधीन नेवेली पावर प्लांट में एक मजदूर की मौत होने और उसके शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए प्लांट में काम कर रहे मजदूर उग्र हो गए। उन्होंने प्लांट के कार्यालय में तोड़ फोड़कर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एक बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। भीड़ ने एक क्लूजर वाहन को पलटा दिया। मामले को बढ़ता देख कानपुर कंट्रोल रूम से प्लांट के पास के क्षेत्र के पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचने को कहा गया।



 

labourer's death in power plant kanpur
पावर प्लांट के पास प्रदर्शनकारी को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर यमुना किनारे बीहड़ में बसे लहुरीमऊ गांव में नेवेली पावर प्लांट का निर्माण चल रहा है। मौजूदा में प्लांट में हजारों की संख्या में मजदूर कार्य कर रहे हैं। यहां ज्यादातर बिहार प्रांत के मजदूर काम पर हैं। बिहार कटिहार के मजदूर गोपाल मंडल (40) भी प्लांट में काम कर रहा था। अचानक बीमार होने पर उसे कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हैलेट रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।



 
labourer's death in power plant kanpur
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूरों को सही जानकारी न दिए जाने पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 मजदूर यह कहते हुए बवाल करने लगे कि मजदूर गोपाल की काम करते समय मौत हो गई है। जिसके शव को प्लांट के अधिकारियों ने गायब कर दिया है। यह खबर अन्य मजदूरों में आग की तरह फैल गई और देखते देखते ही प्लांट के कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में मजदूरों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच कुछ मजदूर उग्र हो गए और उन्होंने तोड़फोड़ कर पथराव शुरू कर दिया। जिससे बोलेरो वाहन के शीशे टूट गए। यहां खड़ा एक क्लूजर वाहन को पलटा दिया।


मामले की सूचना सजेती थाने को होने पर वह मौके पर तो पहुंची मगर पुलिस की संख्या कम होने पर वह दूर से ही तमाशा देखती रही। इसी बीच कानपुर कंट्रोल रूम से आसपास के जिलों को सूचित कर पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचने को कहा गया। जिस पर मुख्यालय से एएसपी लाल साहब यादव अपने साथ कुरारा, स्थानीय कोतवाली, सुमेरपुर, ललपुरा व सिसोलर थाने का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला। इसके बाद फतेहपुर, घाटमपुर व कानपुर नगर के कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा तब कही जाकर मामला शांत हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
labourer's death in power plant kanpur
प्लांट के पास मजदूरों का फैली पड़ी राशन सामग्री - फोटो : अमर उजाला
एएसपी लाल साहब यादव ने बताया कि कानपुर व फतेहपुर जनपद का फोर्स आने पर दोपहर बाद वह अपने जिले का फोर्स लेकर वापस आ गए। बताया कि मजदूर की बीमारी से मौत हुई थी। जिसे अन्य मजदूरों ने मजदूर के शव को गायब करने को लेकर बवाल शुरू कर दिया। बताया कि मृतक के शव का कानपुर नगर में पोस्टमार्टम हो रहा है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed