{"_id":"5a5b86884f1c1b86268b45be","slug":"kite-festival-celebrated-in-india-on-makar-sankranti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए मकंर संक्रांति पर क्याें उड़ाई जाती है पतंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए मकंर संक्रांति पर क्याें उड़ाई जाती है पतंग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
पतंग उड़ाती छात्राएं
कानपुर के किदवई नगर स्थित ई - ब्लाक पार्क में छात्राओं ने पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति पर्व मनाया। पतंगों में मोदी, योगी, बाहुबली, सिंघम, मोटू - पतलू, बेटी बचाओ, एक था टाइगर चित्रकारी व लिखे हुए फिल्मी नाम वाली पतंगें खूब उड़ी। मकर संक्रांति हिंदुओं का प्रमुख पर्व माना जाता है।
Trending Videos
पतंग उत्सव
हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह में जब सूर्य मकर राशि में आता है तब ये पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि इस दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं और आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पतंग उड़ाती लड़कियां
मकर संक्रांति के दिन पुण्य, दान, जप तथा धार्मिक अनुष्ठानों का महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। कई स्थानों पर इस दिन मृत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए खिचड़ी दान करने की परंपरा भी माना जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंग उड़ाती छात्राएं
मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाकर यह त्योहार मनाने का चलन काफी प्रचलित है। पतंग उड़ाने का रिवाज मकर संक्रांति के साथ जुड़ा हुआ है। मकर संक्रांति के दिन अक्सर अपने घरों की छतों से पतंग उड़ाकर इस त्योहार का जश्न मनाते हैं।
विज्ञापन
पतंग उत्सव
कई जगहों पर तो पतंग उड़ाने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। इस अवसर पर लोग भले ही पतंग उड़ाने का आनंद लेते हैं लेकिन वह इस बात से अनजान होते है कि इस दिन सूर्य से मिलने वाली धूप का उनके शरीर को फायदा मिलता है।