अवैध तरीके से कानपुर में हुए किडनी ट्रांसप्लांट के आरोपियों के तार गाजियाबाद और दिल्ली के नामी अस्पतालों से जुड़ रहे हैं। मामले में आरोपी डॉ. रोहित की मुलाकात ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव, राजेश कुमार और मुदस्सर अली सिद्दीकी से यहीं हुई थी।
यह खुलासा ओटी टेक्नीशियन से पुलिस पूछताछ में हुआ है। पुलिस गाजियाबाद के वैशाली और दिल्ली के द्वारका स्थित हॉस्पिटल से और जानकारी जुटा रही है। मामले में गाजियाबाद के कई निजी अस्पताल प्रबंधनों में भी हड़कंप है।
2 of 13
आरोपी शिवम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डोनर और रिसीवर (किडनी देने व लेने वाले) को कुछ दिन शहर में रखा जाता था। दोनों में किसी की हालत बिगड़ जाती थी तो उन्हें लखनऊ के एक बड़े नर्सिंगहोम या सीधे दिल्ली व गाजियाबाद के बड़े नर्सिंगहोम में भेज दिया जाता था।
3 of 13
हैलट के सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल से किडनी के मरीज पारूल, आयुष को पीजीआई लखनऊ लेकर जाती एंबुलेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके लिए फर्जी दस्तावेज का सहारा लिया जाता था। मसवानपुर के मेडिलाइफ हॉस्पिटल में दिसंबर 2025 को ट्रांसप्लांट कराने वाली महिला को दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया था। वहां उसका पर्चा गालब्लाडर के ऑपरेशन के नाम पर बना था।
4 of 13
कानपुर के हैलेट अस्पताल से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट में किया रेफर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवम के मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग
पुलिस को शिवम अग्रवाल के मोबाइल से रिकॉर्डिंग मिली है जिसमें वह किसी से बात कर रहा है। कह रहा है कि दिल्ली के अस्पताल में महिला को भेजा गया है। वहां उसकी मौत हो गई है। घरवाले हंगामा कर रहे हैं। डॉ. रोहित से कहो कि वह मैनेज करें। इस पर कॉल करने वाला कह रहा है कि डॉ. रोहित अभी नहीं हैं। घरवालों को मैनेज किया जा रहा है। पुलिस इस रिकॉर्डिंग के आधार पर और जानकारी जुटा रही है।
5 of 13
किडनी ट्रांसप्लांट मामले में गिरफ्तार ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार
- फोटो : पुलिस
गाजियाबाद में है रोहित का घर
पुलिस को डॉ. रोहित का आधार कार्ड मिल गया है। यह आधार कार्ड उसने होटल का कमरा बुक करने में लगाया था। उसी आधार कार्ड की बदौलत पुलिस उसके गाजियाबाद में इंद्रापुरम न्यायखंड एक स्थित फ्लैट पहुंच गई। हालांकि, यहां कोई नहीं मिला। कमिश्नरी पुलिस गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश कर रही है।