फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Kaun Banega Crorepati, Shivam of the city won 50 lakhs, since 2010, he was trying to go

कौन बनेगा करोड़पति में शहर के शिवम ने जीते 50 लाख, 2010 से कर रहे थे जाने का प्रयास

Mon, 21 Dec 2020 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 21 Dec 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
In Kaun Banega Crorepati, Shivam of the city won 50 lakhs, since 2010, he was trying to go
परिवार के साथ शिवम - फोटो : amar ujala
कानपुर में नौबस्ता के शिवम राजपूत उर्फ आकाश ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर शहर का नाम रोशन कर दिया। अपनी सभी लाइफलाइन इस्तेमाल करके शिवम ने गेम में पचास लाख की धनराशि जीती है। 
विज्ञापन


इस एपिसोड का प्रसारण 22 और 23 दिसंबर को किया जाएगा। नौबस्ता के धरीपुरवा इलाके के रहने वाले शिवम (26) यूपीपीसीएल में हैं और चित्रकूट में तैनात हैं। 2010 से इस कार्यक्रम में जाने का प्रयास कर रहे शिवम को आखिरकार 2020 में यह मौका मिल गया।
विज्ञापन


 

In Kaun Banega Crorepati, Shivam of the city won 50 lakhs, since 2010, he was trying to go
माता पिता के साथ शिवम - फोटो : amar ujala
कई राउंड पार करने के बाद शिवम जब हॉट सीट पर बैठे तो वह पल उनके जीवन के यादगार पलों में जुड़ गया। शिवम कहते हैं कि टीवी पर सवालों के जवाब देने और महामंच पर बैठकर सवाल के जवाब देने में जमीन आसमान का अंतर है। हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर सवालों के जवाब देना अच्छे खासे लोगों को नर्वस कर देता।

मैं भी कई बार नर्वस हुआ लेकिन अमिताभ जी ने हौसला बढ़ाया। शिवम कहते हैं कि धनराशि का खुलासा वह नहीं कर सकते। उन्होंने 22 और 23 दिसंबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड को देखने की अपील की। केबीसी का प्रोमो सोमवार से आएगा। साधारण परिवार के शिवम को बचपन से ही सामान्य ज्ञान में काफी रुचि थी। शिवम के पिता दयाराम राजपूत प्राइवेट जॉब करते हैं और मां मंजू गृहिणी हैं।  

आसान नहीं है राह केबीसी की
केबीसी में पहुंचने की राह इतनी आसान नहीं है। शिवम कहते हैं कि फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के लिए चयन होने से पहले तीन बार ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी पड़ती है। पहले फोन पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है उसके बाद दो बार आईवीआरएस कॉल आती है जिसमें तीन तीन सवाल पूछे जाते हैं। एक भी सवाल गलत होने पर आप रिजेक्ट माने जाते हैं। इसे पास करने के बाद तीन बार ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी पड़ती है जिसमें 20 सवालों के जवाब देने होते हैं, हर सवाल के लिए 20 सेकंड का समय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed