फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज की घटना के लिए भाजपा सरकार दोषी: अखिलेश 

Mon, 29 Jan 2018 08:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 Jan 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
kasganj violence is failure of up government
सीएम योगी आदित्यनाथ एवं अख‌िलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  कासगंज की घटना को दुखद बताते हुए इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि सरकार कानून व्यवस्था में फेल है। पुलिस प्रशासन नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। सरकार को जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।



 

गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में शांति से मनाया जाए

kasganj violence is failure of up government
अखिलेश यादव
सैफई में आईजीसीएल के समापन समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में शांति से मनाया जाए। कासगंज में दंगा के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है।


 

समाजवादी सरकार काम करने वाली सरकार थी

kasganj violence is failure of up government
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार काम करने वाली सरकार थी। जिसने स्टेडियम से लेकर सड़कें बनाई लेकिन बीजेपी केवल वादा करती है कुछ काम नहीं करती। बीजेपी सरकार एक्सप्रेस वे पर बहुत मंहगा टोल टेक्स ले रही है। हम किसानों के लिए हर सड़क के किनारे मंडी बनाना चाहते थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के नेता आढ़तियों से रुपये लेते हैं

kasganj violence is failure of up government
सीएम योगी आदित्यनाथ
जिससे कि किसानों को सही दाम के लिए इधर उधर भटकना न पड़े। आज आलू के किसान से लेकर कोल्ड स्टोरेज वाले परेशान हैं। औरैया की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता आढ़तियों से रुपये लेते हैं और अधिकारियों में भी बांटते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed