फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ विशेषः पद्मावती हार बना सुहागिनाें का प्यार 

Sun, 08 Oct 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Oct 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Karvachauth special Padmavati Necklace love of ladies
करवाचौथ विशेष
फैशन और बॉलीवुड का कनेक्शन सालों साल का है। अब पद्मावती फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म में दीपिका पादुकोण के पहने हुए हार ने बाजार में धूम मचा रखी है। शहर की महिलाओं को यह हार खासा पसंद आ रहा है। करवाचौथ और दिवाली पर वे ज्वैलर्स की दुकान पर पहले से ही बुकिंग करा रही हैं। वहीं चांदी की जगह सोने की परत चढ़ा करवा खासा मांग में है। ज्वैलर्स का कहना है कि जीएसटी का असर खरीद पर नहीं दिख रहा है। जब जीएसटी लागू हुआ था तो मार्केट में गिरावट आई थी लेकिन अब मार्केेट में तेजी आ गई है। अनुमान है कि पिछले बार की तरह इस बार भी बिक्री होगी।

 
Karvachauth special Padmavati Necklace love of ladies
करवाचौथ विशेष
राजस्थानी तर्ज पर हार किया तैयार  
कानपुर बिरहाना रोड स्थित एक ज्वैलर्स के मालिक अमन शर्मा ने बताया कि बड़ी मेहनत करके खास पद्मावती कलेक्शन तैयार किया गया है। इसकी कीमत एक लाख रुपये से शुरू है। ग्राहकों ने इसको खरीदने के लिए स्पेशल आर्डर दे रखे हैं। इस खास कलेक्शन को राजस्थानी ज्वैलरी की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसमें मीनाकारी, सोने, नग, कुंदन आदि का इस्तेमाल किया गया है।
 
Karvachauth special Padmavati Necklace love of ladies
करवाचौथ विशेष
भगवान वाली ज्वैलरी भी ट्रेंड में  
किसी में भगवान विष्णु बनेे हैं तो किसी में राधा कृष्ण..जी हां शहर की महिलाओं को वो गहने पसंद आ रहे हैं जिसमें भगवान की आकृति बनी हुई है। एक ज्वैलर्स के मालिक विवेक गुप्ता ने बताया कि इनको टेम्पल ज्वैलरी कहते हैं जो महिलाओं की पसंद में शुमार है। इसके साथ ही एंटीक वर्क वाली ज्वैलरी भी खूब खरीदी जा रही है। इसमें नक्काशी का काम किया जाता है। इसकी कीमत दो लाख रुपये से शुरू है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karvachauth special Padmavati Necklace love of ladies
करवाचौथ विशेष
गोल्ड प्लेटेड करवा की डिमांड 
करवाचौथ पर सोने की परत चढ़े करवे आए हैं जो महिलाओं को लुभा रहे हैं। बिरहाना रोड स्थित ज्वैलर्स के मालिक विवेक गुप्ता ने बताया कि इस बार मार्केट में  400 ग्राम के वजन के यह करवे 22,000 रुपये की रेंज में उपलब्ध है। इसमें चारों ओर लक्ष्मी भगवान की आकृति बनी हैं जो आकर्षित कर रही हैं। करवे के संग पूजा थाली सेट भी मार्केट में मिल रहे हैं जिसका दाम करीब 80,000 रुपये हैं। इसके साथ ही एंटीक सिल्वर करवा भी डिमांड में हैं, जिसके दाम 20,000 रुपये से शुरू है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed