फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमा: हर हर गंगे की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, दिखा कुछ ऐसा नजारा

Tue, 12 Nov 2019 02:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Nov 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Kartika Purnima celebrated on the Purnima day
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में लाखाें भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार तड़के ही चित्रकूट, कानपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव आदि शहरों के सभी गंगाघाटों के साथ ही अन्य नदियों के तटाें पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके मद्देनजर सभी घाटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गंगा किनारे देर रात से ही श्रद्धालुओं ने डेरा जमाना शुरु कर दिया था।


 
Kartika Purnima celebrated on the Purnima day
लाखाें भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा पवित्र डुबकी लगाकर स्नान ध्यान किया। आज तड़के चित्रकूट के रामघाट और कानपुर में बिठूर और शुक्लागंज में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही पूजा-अर्चना की और दान कर पुण्य कमाया। सर्दी बढ़ने के बाद भी राज्य के बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे हैं।

 
Kartika Purnima celebrated on the Purnima day
लाखाें भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार से ही लोग चित्रकूट और कानपुर के बिठूर पहुंचने लगे थे। आज ब्रह्म मुहूर्त से स्नान शुरू हुआ और सुबह होते-होते गंगा घाट श्रद्धालुओं से पट गए। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व आज धूमधाम से मनाया गया। इस बार गंगा की मुख्य धारा कानपुर में शहर के घाटों से काफी दूर चली गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartika Purnima celebrated on the Purnima day
भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट से लेकर ड्योढ़ी तक गंगा स्नान के लिए भक्तों को पार जाना पड़ा। इस बार गंगा स्नान, दान और प्रभु का ध्यान घाटों से दूर हुआ। उधर, भारी भीड़ उमड़ने की वजह से पहले से ही जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

 
विज्ञापन
Kartika Purnima celebrated on the Purnima day
भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भक्त पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाते हैं और दानपुण्य करते हैं। बिठूर में सुरक्षा के लिए 4 सीओ, 11 थानेदार और 150 पुरुष और महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही जलपुलिस के साथ दो प्लाटून पीएसी तथा घुड़सवार भी तैैनात हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उधर, सरसैया घाट में छह नावें लगाई गई हैं। हर नाव पर दो गोताखोर और जलपुलिस तैनात है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed