फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karauli Sarkar: करौली बाबा से महज 30 मिनट चली पूछताछ, बोला- साजिश के तहत हुआ है, जानिए कौन से हैं पांच सवाल

Fri, 24 Mar 2023 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Mar 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Karauli Baba was interrogated for only 30 minutes, said  it happened under conspiracy
करौली बाबा कानपुर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बिधनू के करौली आश्रम में नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी से मारपीट के मामले में बुधवार रात पुलिस संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा से पूछताछ करने तो पहुंची, लेकिन बाबा के भौकाल के आगे ज्यादा देर टिक न सकी। मात्र आधे घंटे के अंदर पांच सवाल पूछे गए।



इसमें बाबा सारे आरोपों को इनकार करता रहा। इसके बाद पुलिस टीम ने सेवादारों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने करीब दो घंटे तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन घटना का फुटेज नहीं मिला। नोएडा निवासी डॉ. सिद्धार्थ चौधरी के साथ 22 फरवरी को करौली सरकार के बाबा संतोष सिंह भदौरिया के सामने उनके भक्तों ने मारपीट की थी।

हमले में डॉक्टर की नाक टूट गई थी। बाबा के खिलाफ 19 मार्च को बिधनू थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जांच में जुटे विवेचक अरविंद सिंह बुधवार दोपहर करीब चार बजे फोर्स के साथ आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने आश्रम के सर्विलांस कंट्रोल रूम की जांच की और वारदात वाले दिन का फुटेज मांगा।
 

Karauli Baba was interrogated for only 30 minutes, said  it happened under conspiracy
करौली बाबा कानपुर - फोटो : अमर उजाला

कंट्रोल रूम प्रभारी ने कहा कि आश्रम में करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसका महज 15 दिन का बैकअप रहता है। एक महीने पुरानी घटना होने के चलते वह फुटेज उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे का डाटा रिकवर कराने का प्रयास करेगी।

Karauli Baba was interrogated for only 30 minutes, said  it happened under conspiracy
करौली बाबा कानपुर - फोटो : अमर उजाला

बाबा बोला- साजिश के तहत हुआ है
कंट्रोल रूम में छानबीन के बाद पुलिस की टीम ने बाबा से अकेले में करीब 30 मिनट तक पूछताछ की। इसके साथ ही सादे कागज में उसके बयान दर्ज किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाबा आखिर तक यही कहता रहा कि उसने किसी से मारपीट नहीं की। उसे और सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए साजिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karauli Baba was interrogated for only 30 minutes, said  it happened under conspiracy
करौली बाबा कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विवेचक ने बाबा से पूछे ये सवाल....

विवेचक : 22 फरवरी को डॉ. सिद्धार्थ चौधरी परिवार के साथ आए थे तो क्या हुआ था?
बाबा : मैं तो आश्रम में अपने केबिन में बैठा था, बातचीत करने के दौरान उन्होंने चमत्कार दिखाने को कहा तो मैंने मना कर दिया कि यहां कोई चमत्कार नहीं दिखाया जाता है। इसके बाद वह मुझे धन्यवाद बोलकर चले गए थे।
 
विवेचक : आश्रम में मारपीट क्यों हुई थी?
बाबा: मुझे मारपीट के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यहां तो बिना छूए बीमारियों का इलाज किया जाता है।
 
विवेचक : आप एक वीडियो में डॉक्टर सिद्धार्थ को साले पागल को हटाओ यहां से कहते दिख रहे हैं? इसके बाद आपके सेवादारों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया।
बाबा : अगर मेरे ऊपर कोई हमला करने या अपशब्द कहने का प्रयास करता है, तो यहां के सेवादार उसे बाहर निकाल देते हैं। डॉक्टर के साथ भी यही हुआ होगा।
 
विवेचक : इस पूरे मामले को लेकर आपका क्या कहना है?
बाबा : मैंने डॉक्टर से कोई मारपीट नहीं की है। पुलिस ने बगैर जांच-पड़ताल किए मेरे नाम एफआईआर दर्ज कर दिया है। किसी भी वीडियो फुटेज में मैं डॉ. सिद्धार्थ के साथ मारपीट, अभद्रता या धक्का-मुक्की करते नहीं दिखा हूं।
 
विवेचक : डॉ. सिद्धार्थ से आप किसी तरह से पूर्व परिचित हैं?
बाबा : नहीं... मैं डॉ. सिद्धार्थ और उनके परिवार को किसी भी तरह से नहीं जानता हूं।

विज्ञापन
Karauli Baba was interrogated for only 30 minutes, said  it happened under conspiracy
करौली बाबा कानपुर - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर सिद्धार्थ और बाबा से जुड़े तीन वीडियो बने अहम साक्ष्य
जांच के दौरान पुलिस को तीन वीडियो फुटेज मिले हैं। पहला वीडियो बाबा और डॉक्टर सिद्धार्थ की बातचीत का है। इसमें आश्रम में चमत्कार दिखाने की बात हो रही है। दूसरा वीडियो, आश्रम के अंदर बाबा माइक पर कहता दिख रहा है कि यहां से हटाओ पागल को।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed