फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने थाने का किया घेराव, सड़क पर लगाया जाम

Sun, 11 Oct 2026 11:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 11 Oct 2026 11:27 AM IST
सार

Kanpur News: गंगा बैराज पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से सब्जी कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर समय पर अस्पताल न पहुंचाने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए नवाबगंज थाने का घेराव किया।

विज्ञापन
Kanpur Youth dies after being hit by roadways bus family members lay siege to police station and block  road
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

कानपुर में गंगा बैराज पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से सब्जी कारोबारी सुमित निषाद (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस पर घायल को समय से अस्पताल न पहुंचाने और बस की तलाश में सीसीटीवी फुटेज न खंगालने का आरोप लगाकर परिजनों ने नवाबगंज थाने का घेराव कर हंगामा किया।







देर रात सैकड़ों लोगों ने थाने के बाहर कंपनी बाग-चिड़ियाघर मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति संभालने के लिए स्वरूप नगर, ग्वालटोली, कर्नलगंज और रायपुरवा समेत छह थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।

Trending Videos
Kanpur Youth dies after being hit by roadways bus family members lay siege to police station and block  road
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मार दी टक्कर
नवाबगंज के चिड़ियाघर स्थित अमरूद मंडी निवासी कन्हैया लाल के चार बेटों में तीसरे नंबर का सुमित सब्जी का व्यापार करता था। परिवार में पत्नी काजल और दो बच्चे कीर्ति व रुद्रांश हैं। उसके भाइयों सुनील, सुशील और अमरजीत के मुताबिक शनिवार शाम सुमित मंडी से घर लौट रहा था। गंगा बैराज स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।

Kanpur Youth dies after being hit by roadways bus family members lay siege to police station and block  road
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी फुटेज तक नहीं खंगाले
परिजनों का आरोप है कि वहां से गुजर रही पुलिस घायल को सड़क पर तड़पता देखती रही, लेकिन उसे समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया। लोगों से हादसे की जानकारी मिलने के बाद जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस ने रोडवेज बस का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज तक नहीं खंगाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Youth dies after being hit by roadways bus family members lay siege to police station and block  road
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

कंपनी बाग-चिड़ियाघर मार्ग कर दिया जाम
इससे नाराज परिजन देर रात सैकड़ों लोगों के साथ नवाबगंज थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ ने थाने के बाहर कंपनी बाग-चिड़ियाघर मार्ग जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है और परिजनों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed