फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Year Ender 2024: सनसनीखेज और दर्दनाक वारदातें…खाकी वर्दी भी हुई दागदार…सुर्खियों में रहीं ये घटनाएं

Mon, 30 Dec 2024 12:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 Dec 2024 12:26 PM IST
सार

Kanpur News: इस साल शहर का सबसे बड़ा मामला शेयर कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या का रहा। वहीं, दीपावली में दीपक से आग लगने से बिस्किट कारोबारी और पत्नी की मौत हुई थी। पढ़ें साल 2024 की क्राइम और पुलिस से जुड़ी प्रमुख घटनाएं।
 

विज्ञापन
Kanpur Year Ender 2024 Sensational and painful incidents Khaki uniform also got tainted
ekta murder case - फोटो : amar ujala

चार महीने बाद मिला एकता का कंकाल तो हिल गया शहर


इस साल शहर का सबसे बड़ा मामला शेयर कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या का रहा। 24 जून को सिविल लाइंस निवासी एकता घर से ग्रीनपार्क स्थित जिम के लिए निकली थी पर लौटी नहीं। इस पर कारोबारी ने जिम ट्रेनर विमल सोनी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब चार महीने बाद पुलिस ने जिम ट्रेनर को 26 अक्तूबर को गिरफ्तार किया तो पता चला कि 24 जून को ही उसने एकता ही गला घोंटकर हत्या की थी। उसी दिन ही डीएम आवास परिसर स्थित ऑफिसर्स क्लब में शव दफना दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खोदाई तो एकता का कंकाल मिला। विमल का कहना था कि एकता शादीशुदा थी लेकिन उसका रिश्ता तय होने पर दोनों में विवाद होने लगा था। विमल का रोका होने पर एकता ने विरोध जताया तो उसने हत्या कर दी। 23 दिसंबर को विवेचक ने 700 पन्ने की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। इसमें 40 गवाह व 350 पन्ने की व्हाॅट्सएप चैट को साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया गया है।

Kanpur Year Ender 2024 Sensational and painful incidents Khaki uniform also got tainted
आईपीएस डॉ. आरके स्वर्णकार - फोटो : amar ujala

अपनों और शहरियों से तालमेल न बैठा पाने वाले कमिश्नर सिर्फ चार माह टिके
शहर के चौथे पुलिस कमिश्नर रहे आईपीएस डॉ. आरके स्वर्णकार तीन जनवरी को हटाए गए थे। वह महज चार माह के कार्यकाल में न तो शहरियों से तालमेल बैठा पाए और न ही विभागीय अधिकारियों से। शहर को हिला देने वाले मामलों (कुशाग्र हत्याकांड और नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की वारदात) में मौके पर न पहुंचकर वह शहरवासियों की नाराजगी का शिकार बने। साथ ही ज्यादातर अधिकार अपने पास सुरक्षित रखने के कारण वह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी खटकने लगे थे। जनप्रतिनिधि भी उनसे खुश नहीं थे। उनकी अधिवक्ताओं और मीडिया से भी पूरे कार्यकाल में टकराव की स्थिति बनी रही। सोशल मीडिया पर अपराधी के साथ फोटो वायरल होने का भी खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

Kanpur Year Ender 2024 Sensational and painful incidents Khaki uniform also got tainted
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दीपावली में दीपक से आग लगने से बिस्किट कारोबारी और पत्नी की हुई थी मौत
काकादेव स्थित पांडुनगर एच-1 ब्लॉक निवासी संजय श्याम दासानी के घर में दीपावली की रात पूजा घर में जल रहे दीपक से आग लग गई थी। हादसे के वक्त घर में सो रहे बिस्किट कारोबारी संजय उनकी पत्नी कनिका और नौकरानी छवि के साथ पालतू बिल्ली की भी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से तीनों की मौत होने की बात पुष्टि हुई थी। संजय के पास पारले-जी बिस्कुट फैक्टरी की फ्रेंचाइजी थी। घर की सुरक्षा में लगाए गए ऑटोमैटिक लॉक के न खुलने से ये लोग बाहर नहीं निकल पाए थे। सुबह बेटे हर्ष के घर लौटकर आने पर हादसे का पता चल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Year Ender 2024 Sensational and painful incidents Khaki uniform also got tainted
kanpur accident - फोटो : amar ujala

नाबालिग कार चालक की टक्कर से महिला की हो गई थी मौत, बेटी का टूट गया था बायां पैर और कूल्हा
दो अगस्त को साकेतनगर में टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर नाबालिग छात्र ने स्टंटबाजी के चक्कर में स्कूटी सवार भावना मिश्रा को लग्जरी कार से टक्कर मार दी थी। कार की स्पीड 100 थी। सिर के बल गिरी भावना की मौके पर मौत हो गई थी। पीछे बैठी बेटी मेधावी करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरी थी। उसका बायां पैर और कूल्हा टूट गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि कार में दो किशोर और दो किशोरियां बैठी थीं। सभी स्कूल बंक करके घूम रहे थे। पुलिस ने कार चालक किशोर को इटावा स्थित बाल सुधार गृह भेजा था। हादसे के बाद पुलिस ने कुछ दिन तक तो नाबालिग चालकों के खिलाफ अभियान चलाया, लेकिन बाद में सब ठंडा पड़ गया।

विज्ञापन
Kanpur Year Ender 2024 Sensational and painful incidents Khaki uniform also got tainted
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

भौंती हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में पीएसआईटी के चार छात्रों की गई थी जान
14 अक्तूबर को सुबह भौंती हाईवे पर दर्दनाक हादसे में पीएसआईटी के बीटेक के चार छात्रों समेत पांच की जान चली गई। छात्र जिस कार में थे, वह आगे चल रही डंपर से टकरा गई थी, तभी पीछे से आ रहे सरिया लदे ट्राॅला ने कार को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार डंपर में चिपक गई। वैन चालक समेत सभी छात्रों के शवों को कार की छत और दरवाजे काटकर निकालना पड़ा था। डंपर और ट्राॅला के बीच क्रश हो जाने से हड्डियों का चूरा बन गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे थे कौन हड्डी किस अंग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed