फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather Update: अधिकतम पारा पांच डिग्री लुढ़का, पांच से फिर भीषण गर्मी के आसार, ये है विभाग का अलर्ट

Tue, 29 Apr 2025 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Apr 2025 09:56 AM IST
सार

Weather News: सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे। दो और तीन मई तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। गर्जना वाले बादल आएंगे।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Maximum temperature dropped by five degrees severe heat likely again from five
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रहीं हवाओं के टकराने से पारा पांच डिग्री लुढ़क गया है। हालांकि तपिश और हवाओं की नमी के कारण उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।


गरजने वाले बादल आएंगे, अंधड़ चलेगा और स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही उमस और बढ़ सकती है। सोमवार को कानपुर परिक्षेत्र का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरफोर्स केंद्र पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो बीते दिन से पांच डिग्री कम है।

Kanpur Weather Update Maximum temperature dropped by five degrees severe heat likely again from five
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

न्यूनतम तापमान आठ डिग्री  लुढ़का
रविवार को 44.4 डिग्री तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री लुढ़ककर 18.4 डिग्री हो गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस था। सीएसए की मौसम वेधशाला के मुताबिक, अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Kanpur Weather Update Maximum temperature dropped by five degrees severe heat likely again from five
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala

पांच दिनों तक छाए रहेंगे बादल

मौसमी गतिविधि बदलने से माहौल में नमी के प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को सुबह नमी का प्रतिशत 45 रहा है। दोपहर के समय नमी 30 प्रतिशत हो गई। ऊंचे बादल रहने की वजह से धूप की तेजी कम रही है लेकिन उमस भरा माहौल रहा। सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather Update Maximum temperature dropped by five degrees severe heat likely again from five
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala

नमी वाली हवाएं आ रही हैं लगातार
दो और तीन मई तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। गर्जना वाले बादल आएंगे। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं लगातार आ रही हैं। जब नमी वाली दो हवाएं टकराती हैं, तो गर्जना वाले बादल बनते है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Maximum temperature dropped by five degrees severe heat likely again from five
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

तापमान में बना रहेगा उतार-चढ़ाव

बिजली गिरने का भी अंदेशा रहता है। अगर एक ही दिशा से हवा आ रही है तो सामान्य बादल बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि पांच मई तक इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। दिन में उमस भरी गर्मी रहेगी और शाम को मौसम बेहतर हो जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed