फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather Update: झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले…मौसम हुआ सुहाना, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

Thu, 10 Apr 2025 11:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Apr 2025 11:02 AM IST
सार

Weather News: प्रदेश में कानपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार से बारिश और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Hail fell along with heavy rain weather became pleasant people got relief from heat
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala

कानपुर में गुरुवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। तड़के सुबह से ही आसमान पर काले बादल घिर आए थे। कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। साथ ही, ओले भी गिरे हैं। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली हैं।

बता दें कि मौसम विभाग ने आज से लेकर 13 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इसकी शुरुआत कानपुर में सुबह से ही हो गई। अचानक काले बादल आसमान में घिर आए थे।

Kanpur Weather Update Hail fell along with heavy rain weather became pleasant people got relief from heat
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala

विभिन्न हिस्सों में बनी हैं मौसमी गतिविधियां
इसके बाद तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश शुरू हो गई। दिन में अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को दिन में गाड़ियों की लाइट चालू करनी पड़ी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में मौसमी गतिविधियों बनी हैं।

Kanpur Weather Update Hail fell along with heavy rain weather became pleasant people got relief from heat
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala

12 अप्रैल को बादलों के और बढ़ने की उम्मीद
इससे माहौल में नमी आ रही है। अगर सारी गतिविधियां एक-दूसरे से जुड़ जाएंगी, तो मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में है। इससे भी नमी तराई वाले इलाकों में बढ़ेगी। 12 अप्रैल को बादलों के और बढ़ने की उम्मीद है। इससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather Update Hail fell along with heavy rain weather became pleasant people got relief from heat
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala

13 अप्रैल के बाद मौसम हो जाएगा गर्म
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश  कई जिलों गुरुवार को बारिश और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि यह राहत थोड़े समय के लिए ही होगी। 13 अप्रैल के बाद मौसम एक बार फिर शुष्क और गर्म हो जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Hail fell along with heavy rain weather became pleasant people got relief from heat
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रदेश में आज बारिश हो रही है या बारिश की संभावना है। इनमें बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर आदि जिले शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed