कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण दो दिन और बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार हैं। पुरवा और पछुवा की टकराहट ने अगर जोर पकड़ा, तो घने बादल बनेंगे और बारिश होगी। इसके साथ ही इसे ठंड की शुरुआत माना जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत 33.6 से तीन डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 20.6 डिग्री से एक डिग्री कम हो गया।
कानपुर मौसम अपडेट: गुलाबी ठंड की दस्तक, अगले 48 घंटे में हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग बोला- और गिरेगा पारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:38 AM IST
सार
Weather News: कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से अगले 24 से 48 घंटों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
तापमान
- अधिकतम- 30.6 डिग्री सेल्सियस।
- न्यूनतम- 19.6 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन