फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather News: एक झटके में गिरा 5.7 डिग्री पारा, दो दिन शीतलहर की चेतावनी, सुबह-शाम सैर करने से बचें

Tue, 17 Jan 2023 08:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jan 2023 08:25 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Warning of cold wave for two days
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बर्फीली हवाओं की वजह से सोमवार को न्यूनतम तापमान एक झटके में 5.7 डिग्री लुढ़ककर 2.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 16 जनवरी के दिन इतना कम तापमान 21 वर्ष बाद रिकॉर्ड किया गया है। वर्ष 2001 में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस था। 2002 में 04 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान था।



भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले दो दिनों के लिए कड़ाके की सर्दी पड़ने की चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि इस बीच शीतलहर और कोहरे का असर रहेगा। रात-दिन का तापमान और नीचे जा सकता है। इस बीच दिन के तापमान में .6 डिग्री की कमी के साथ पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो आज के दिन के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री कम है। सोमवार को पूरे दिन खिली हुई धूप के बावजूद बर्फीली हवाओं से गलन बनी रही। शाम होने के बाद यह और तेज हो गई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Kanpur Weather News: Warning of cold wave for two days
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

16 जनवरी का सामान्य न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री है। स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि रात का तापमान औसत से नीचे रहने के साथ तेज धूप भी निकलेगी। लेकिन शीतलहर की वजह से दिक्कत बनी रहेगी। ऐसे में स्कूली बच्चों, सुबह व शाम को सैर करने वाले लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।

Kanpur Weather News: Warning of cold wave for two days
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्षों में इस तरह रहा 16 जनवरी का न्यूनतम पारा
2023 में- 2.9
2022 में- 4.8
2021 में- 4.6
2020 में- 14.4
2019 में- 4.4
2018 में- 6.6
2017 में- 5.0
2016 में- 8.8
2015 में- 9.5
2014 में- 7.2
2013 में- 11.4
2012 में- 9.0
2011 में- 7.8
2010 से लेकर 2002 तक-8 से 4 डिग्री के बीच
2001 में 1.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Warning of cold wave for two days
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
23 से 25 के बीच बारिश के आसार
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि 19 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। जिससे बादल आ सकते हैं, इस बीच तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Warning of cold wave for two days
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद 23 से 25 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश व उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। गंगा के मैदानी इलाकों में इस बीच कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed