फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather News: मौसम में उतार-चढ़ाव, दिन और रात का पारा फिर उछला, खिली धूप तो लोगों को मिली राहत

Fri, 13 Jan 2023 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 13 Jan 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Fluctuations in the weather, day and night temperature rises again
खिली धूप में मस्ती करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

मौसम में पिछले तीन दिन से उतार-चढ़ाव जारी है। जनवरी के शुरुआती नौ दिन पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद मंगलवार को बर्फीली हवाओं के थमने और धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की थी। इसके बाद बुधवार को फिर से तापमान लुढ़का और ठंड ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार को दोनों ही तापमान में उछाल आया और ठंड से राहत मिली।



हालांकि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग ने 16 से फिर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान जहां 5.2 डिग्री बढ़कर 18.6 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़कर 8.4 पर जा पहुंचा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सुबह आठ बजे से ही धूप खिली और लोगों ने राहत महसूस की। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को भी ठंड से राहत रहेगी।

Trending Videos
Kanpur Weather News: Fluctuations in the weather, day and night temperature rises again
खिली धूप का लिया आनंद - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी से 16 से 18 तक बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान मौसम साफ रहेगा लेकिन हवाओं की वजह से सर्दी का सितम कम नहीं होगा। इस बीच कोल्ड डे जैसी स्थिति भी बन सकती है।
Kanpur Weather News: Fluctuations in the weather, day and night temperature rises again
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
तापमान का उतार-चढ़ाव सेहत के लिए खतरा
तापमान का उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत के लिए खतरा है। तापमान घटने-बढ़ने से वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण बढ़ते हैं। इसके साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोक्षक क्षमता पर भी असर आता है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि तापमान के अचानक बढ़ने या घटने पर शरीर तुरंत अपने को समायोजित नहीं कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Fluctuations in the weather, day and night temperature rises again
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

इसका शरीर के मेटाबोल्जिम पर असर आता है। इससे ब्लड प्रेशर अनियमित हो जाता है। इससे शरीर में खून का थक्का जम सकता है। इसके साथ ही रेनॉल्ड डिजीज की भी दिक्कत हो सकती है। सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि तापमान के उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण बढ़ता है। इससे जुकाम, खांसी, निमोनिया आदि की दिक्कत बढ़ने लगती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather News: Fluctuations in the weather, day and night temperature rises again
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच दिन में पारे की चाल
12 जनवरी
अधिकतम तापमान : 18.6
न्यूनतम तापमान :  8.4
11 जनवरी
अधिकतम तापमान - 13.4
न्यूनतम तापमान - 4.8
10 जनवरी
अधिकतम तापमान - 19.2
न्यूनतम तापमान - 7.0
9 जनवरी
अधिकतम तापमान - 12.0
न्यूनतम तापमान - 4.0
8 जनवरी
अधिकतम तापमान - 13.2
न्यूनतम तापमान - 3.2 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed