फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Violence: तुमने वीडियो बनाया है, हम पूरी फिल्म बनाएंगे...लेदर कारोबारी को धमकी, बकरा हलाल करने का वीडियो भेजा

Wed, 20 Jul 2022 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Jul 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Violence new Update Wasi partner threatened the leather businessman Video sent on mobile
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नई सड़क बवाल में वसी के पार्टनर का हाथ होने का गुमनाम पत्र वायरल होने के बाद भड़के बिल्डर ने एक लेदर कारोबारी को धमकी दे डाली। उसने कारोबारी के मोबाइल पर एक बकरे को हलाल करते हुए वीडियो भेज धमकी दी कि तुमने मेरा वीडियो बनाया है, अब हम पूरी फिल्म बनाएंगे। इससे डरे सहमे कारोबारी ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। जाजमऊ के अंगूरी बाग निवासी कारोबारी ने बताया कि उनके व उनके भाई का चमनगंज निवासी एक बिल्डर से व्यापारिक लेनदेन का विवाद चलता है। रंजिश के चलते बिल्डर अक्सर उन्हें व उनके भाई को जान से मारने की धमकी देता है। हाल ही में बिल्डर के खिलाफ किसी में पुलिस कमिश्नर को गुमनाम पत्र देकर नई सड़क बवाल में उसका हाथ होने की शिकायत की थी। आरोप है कि इससे वह कारोबारी से रंजिश मानने लगा। 17 जुलाई की रात घर के बाहर आकर उसे और उसके भाई को धमकाया। 
Kanpur Violence new Update Wasi partner threatened the leather businessman Video sent on mobile
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
बिल्डर ने उनके मोबाइल पर बकरे को हलाल करते हुए वीडियो भेजा। उसके नीचे लिखा था कि तुमने वीडियो बनाया है, हम पूरी फिल्म बनाएंगे। इससे डरे सहमे कारोबारी ने बिल्डर और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।
Kanpur Violence new Update Wasi partner threatened the leather businessman Video sent on mobile
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
बिल्डर के खिलाफ दर्ज हैं कई एफआईआर
आरोपी बिल्डर शातिर किस्म का है जो हलीम मुस्लिम कॉलेज की संपत्ति व वफ्क बोर्ड की संपत्तियों को फर्जी तरीके से बेचने और हड़पने का काम करता है। उसके खिलाफ चमनगंज, बेकनगंज और बजरिया थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यहीं नहीं पाबंदी के बाद भी हयात के साथ जुलूस निकालने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Violence new Update Wasi partner threatened the leather businessman Video sent on mobile
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला

उधर, कानपुर नई सड़क बवाल के मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी पर पुलिस एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की तैयारी में है। इसकी फाइल तैयार हो गई है। मंगलवार देर शाम फाइल पर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा  ने मुहर लगाकर एनएसए की संस्तुति कर दी। अब एक दो दिन के भीतर डीएम की मुहर लगेगी, जिसके बाद जफर हाशमी पर एनएसए लगेगा। 

विज्ञापन
Kanpur Violence new Update Wasi partner threatened the leather businessman Video sent on mobile
हिंसा का आरोपी हयात जफर हाशमी - फोटो : अमर उजाला
नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन का अध्यक्ष हयात जफर हाशमी बवाल का मुख्य साजिशकर्ता है। साजिश में बिल्डर हाजी वसी, मुख्तार बाबा समेत पांच-छह और आरोपी शामिल थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed