फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Violence: मास्टरमाइंड हयात का फंडिंग को लेकर चौंकाने वाला कबूलनामा, नेता-बिल्डर और कारोबारी...बड़ा सच जान एसआईटी हैरान

Mon, 13 Jun 2022 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Jun 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Violence Mastermind Hayat Zafar Hashmi's organization used to be crowd-funded, many celebrities would send money
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की नई सड़क बवाल के साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी ने क्राउड फंडिंग की बात कबूल की है। शहर समेत कई जिलों के लोग उसकी संस्था को रकम देते रहे हैं। इसमें शहर की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। पुलिस अब फंडिंग करने वालों पर शिकंजा कसेगी। हालांकि हयात ने विदेशी फंडिंग की बात नकारी है। पुलिस उसके बैंक खाते खंगाल रही है। हयात और उसके तीन साथी तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर हैं। पुलिस, एटीएस, आईबी के अफसरों ने कई दौर में उनसे पूछताछ की है। एसआईटी ने भी पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार जब हयात जफर से फंडिंग के बारे में पूछा गया तो उसने क्राउड फंडिंग की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन को लोग चंदा देते थे। इसमें शहर के कई नेता, बिल्डर, कारोबारी शामिल हैं। छोटी से लेकर बड़ी रकम दी जाती थी। संगठन का प्रसार यूपी भर में कर रखा है। इसलिए अलग-अलग शहरों से भी फंडिंग होती थी। 


 
Kanpur Violence Mastermind Hayat Zafar Hashmi's organization used to be crowd-funded, many celebrities would send money
कानपुर में पथराव और हिंसा के मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बवाल में शामिल थे अपराधी, पूछताछ में लगी मुहर 
बवाल की शुरुआती जांच में सामने आया था कि आईएस-273 गैंग के शातिर अपराधी हिंसा में शामिल थे। अब जब हयात एंड कंपनी से इस बारे में पूछताछ की गई, तो उसने गैंग के अपराधियों के नाम बताए हैं। 
Kanpur Violence Mastermind Hayat Zafar Hashmi's organization used to be crowd-funded, many celebrities would send money
हिंसा का आरोपी हयात जफर हाशमी - फोटो : अमर उजाला
इनमें अफजाल और बाबर समेत अन्य का नाम कबूला है। इन अपराधियों ने बवाल कराने में मुख्य भूमिका निभाई। असलहा आदि भी उपलब्ध कराए। इन सभी को आरोपी बनाया है। फिलहाल अभी ये फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Violence Mastermind Hayat Zafar Hashmi's organization used to be crowd-funded, many celebrities would send money
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल भी चलाता था हयात, जांच पड़ताल शुरू 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि काकादेव में स्थित पूर्वांचल ब्वॉयज हॉस्टल हयात का है। हॉस्टल में 40 कमरे हैं। पुलिस की टीम ने इस संपत्ति को चिह्नित किया है। सूत्रों के मुताबिक हॉस्टल अवैध रूप से बनाया गया है। इसलिए भविष्य में इस पर भी बुलडोजर चल सकता है। संबंधित विभाग इसकी तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Kanpur Violence Mastermind Hayat Zafar Hashmi's organization used to be crowd-funded, many celebrities would send money
आरोपियों की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को हयात जफर हाशमी ने पुलिस अधिकारियों से कहा था कि बवाल के मास्टरमाइंड और लोग हैं, मेरा कोई हाथ नहीं। उसके साथियों जावेद अहमद खान, मोहम्मद राहिल व मोहम्मद सूफियान ने हर सवाल के गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed