फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर के ट्विन टावर: 'योगी जी, ध्वस्त करा दीजिए हमारा अपार्टमेंट' जानिए फ्लैट मालिकों ने क्यों की ऐसी मांग?

Mon, 19 Sep 2022 05:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Sep 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Twin Towers Yogi ji demolish our apartment residents of KDA Residency put up banners in the building
Kanpur Twin Towers - फोटो : अमर उजाला
योगी जी, ध्वस्त करा दीजिए हमारा अपार्टमेंट, केडीए के भ्रष्ट अफसरों ने कमीशन खाकर बना डाला है केडीए रेजीडेंसी... कुछ इसी तरह के स्लोगन लिखे बैनर अपार्टमेंट में रहने वाले परिवारों ने बिल्डिंग के दीवार पर शनिवार को लगा दिए। सोशल मीडिया पर बैनर वायरल होने पर केडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दो दिन बाद टीम बुलाकर जांच कराने का आश्वासन दिया। गुस्साई महिलाओं ने अधिकारियों का घेराव कर खूब खरीखोटी सुनाई। किदवई नगर ओ ब्लॉक स्थित केडीए रेजीडेंसी अपार्टमेंट ए-1 और अपार्टमेंट ए-2 की बीम में सौ दरारें हैं। अब पिलर में भी दरारें आ गई हैं। यहां 192 फ्लैट है जिसमें 172 परिवार रहते हैं।
Kanpur Twin Towers Yogi ji demolish our apartment residents of KDA Residency put up banners in the building
अपार्टमेंट ध्वस्त कराने की मांग - फोटो : अमर उजाला

अपार्टमेंट में रहने वालों लोगों को आरोप है कि बेसमेंट में पानी का रिसाव, पार्किंग की बीम में दरारें हैं। सूचना के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Kanpur Twin Towers Yogi ji demolish our apartment residents of KDA Residency put up banners in the building
अपार्टमेंट ध्वस्त कराने की मांग - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने बताया कि डर के साये में हम सब जीने पर मजबूर हैं। अपार्टमेंट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव एमएस गुप्ता और मुकेश अग्रवाल ने बताया कि दो दिन में निष्कर्ष नहीं निकला तो केडीए दफ्तर के सामने आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Twin Towers Yogi ji demolish our apartment residents of KDA Residency put up banners in the building
अपार्टमेंट ध्वस्त कराने की मांग - फोटो : अमर उजाला

पिलर में हेयर लाइन दरार दिखने पर एचबीटीयू और आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों से जांच कराई है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रक्चरल सेफ्टी के लिहाज से बिल्डिंग पूरी तरह सुरक्षित है। 

विज्ञापन
Kanpur Twin Towers Yogi ji demolish our apartment residents of KDA Residency put up banners in the building
अपार्टमेंट ध्वस्त कराने की मांग - फोटो : अमर उजाला

आवंटियों की समस्याओं के निराकरण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। संबंधित ठेकेदार को पूर्व में चेतावनी के साथ नोटिस दिया गया था। समस्याओं का समय से निस्तारण न होने पर लापरवाहों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -रोहित खन्ना, मुख्य अभियंता, केडीए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed