{"_id":"5f52a4168ebc3ea3ab790c2a","slug":"kanpur-s-spider-baby-climbing-wall-in-blink-of-an-eye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर का स्पाइडर-बेबी, पलक झपकते चढ़ जाता दीवार, ये तस्वीरें आपको भी हैरान कर देंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर का स्पाइडर-बेबी, पलक झपकते चढ़ जाता दीवार, ये तस्वीरें आपको भी हैरान कर देंगी
Tue, 08 Sep 2020 11:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
कानपुर का स्पाइडर-बेबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में गोविंद नगर के दादा नगर कॉलोनी निवासी यशार्थ सिंह गौड़ 8 साल की उम्र में ही कानपुर के स्पाइडर-बेबी बन गए हैं। छोटी बड़ी दीवारों पर ऐसे चढ़ जाते हैं जैसे लोग सीढ़ियों पर चढ़ते हों।
कानपुर का स्पाइडर-बेबी
- फोटो : अमर उजाला
10 से 12 फीट ऊंची दीवार को वह पलक झपकते अपने पैरों से नाप देते हैं। कक्षा तीन के छात्र यशार्थ घर में पहले छुप-छुपकर दीवारों पर चढ़ा करते थे। दीवार पर चढ़कर उल्टा लटक जाते थे।
कानपुर का स्पाइडर-बेबी
- फोटो : अमर उजाला
बिजली के खंभों पर चढ़ जाते। एक दिन बड़े भाई कार्तिकेय ने मां गरिमा को इसकी जानकारी दी। पिता शैलेंद्र सिंह ने कई बार डांटा पर असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर का स्पाइडर-बेबी
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन यथार्थ ने अपनी फेसबुक आईडी पर वीडियो डाल दिया जिसे एक महीने में 5,40,000 लोगों ने देखा। एक लाख एक हजार लाइक व एक लाख कमेंट आए। यह देख घरवाले हैरान हो गए।
विज्ञापन
कानपुर का स्पाइडर-बेबी
- फोटो : अमर उजाला
यशार्थ ने बताया कि स्पाइडर-मैन मूवी देख कर प्रैक्टिस शुरू की। कई बार गिरे पर किसी को नहीं बताया। अब कॉलोनी के लोग मुझे कहते हैं कानपुर का स्पाइडर-मैन।