फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धीरेंद्र हत्याकांड: जेल जाते समय प्रेमी भतीजे को जड़े थप्पड़, इस बात से खफा थी वो, रातभर इसलिए रोती रही रीना

Tue, 20 May 2025 03:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 May 2025 03:18 PM IST
सार

कानपुर के धीरेंद्र पासी की हत्या में गिरफ्तार पत्नी ने जेल जाने के दौरान प्रेमी भतीजे को थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को दूर-दूर बिठाया। इसके बाद भी वह रास्ते भर उसे गालियां देती रही।

विज्ञापन
Kanpur Murder News Wife slapped his lover nephew While going to jail Reena kept crying whole night
Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में धीरेंद्र पासी की हत्या की आरोपी पत्नी रीना ने रविवार शाम को पुलिस जीप से माती जेल जाते समय प्रेमी भतीजे को कई थप्पड़ जड़ दिए। वह पुलिस की पूछताछ में प्रेमी द्वारा गुनाह कबूल किए जाने से बेहद खफा थी। उसे अफसोस था कि प्रेमी ने उसका नाम क्यों बता दिया। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह बताया कि इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को दूर-दूर बिठाया। इसके बाद भी वह रास्ते भर उसे गालियां देती रही।
Kanpur Murder News Wife slapped his lover nephew While going to jail Reena kept crying whole night
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भतीजा - फोटो : संवाद
पति धीरेंद्र की हत्या की आरोपी पत्नी रीना माती जेल में सलाखों के पीछे पहुंच चुकी है। जेल अधीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि देर तक रात उसने कुछ नहीं खाया। सिर्फ पानी पीकर रात काटी। सोमवार सुबह नाश्ता किया। इस दौरान कई बार वह मासूम बेटे को याद कर रोती रही। वह बार बेटे का नाम लेकर उसे पुकार रही थी।
Kanpur Murder News Wife slapped his lover nephew While going to jail Reena kept crying whole night
आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
रील्स बनाने की शौकीन रीना
प्रेमी भतीजे संग मिलकर पति की हत्या करने की आरोपी रीना रील बनाने की शौकीन है। इंस्टाग्राम में ऑफिशियल रीना 90 नाम से उसकी आईडी है। उसने "तुम्हे बिना याद किए नहीं सोते हम तू बूंद का प्यासा था...समंदर दिया हमने'',जैसे डायलॉग पर रील बनाई है। पुलिस पूछताछ में रीना ने मोबाइल न होने की बात कह गुमराह किया था। मोबाइल की बात छिपाने के लिए अक्तूबर 2024 के बाद आईडी से 50 रील्स डिलीट किए हैं ताकि किसी को पता न चले कि उसके पास मोबाइल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder News Wife slapped his lover nephew While going to jail Reena kept crying whole night
धर्मेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
शादी से पहले 21 तक हो जाएगी रिहाई
बेगुनाह होने के बावजूद धीरेंद्र की हत्या के आरोप में चाचा राजू और भतीजा रवि जेल में बंद है। रवि की 28 मई को शादी है। बरात हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर जानी है। पिता कीरत ने बताया कि जब भाई राजू और बेटा रवि जेल गया तो शादी टूटने की चिंता में मन घबरा गया। हालांकि लड़की पक्ष ने पूरा सहयोग किया। वो भी शादी की तैयारी कर रहे हैं। डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि एक रिपोर्ट भेज दी गई है। उसके आधार पर 21 तक दोनों लोग जेल से छूट जाएंगे।
विज्ञापन
Kanpur Murder News Wife slapped his lover nephew While going to jail Reena kept crying whole night
धीरेंद्र की फाइल फोटो, आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
कानपुर के भीतरगांव के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में 11 मई को घर के पीछे चारपाई पर धीरेंद्र पासी की लाश मिली थी। शव खून से लथपथ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दो लोगों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। मामले की पुलिस और फॉरेंसिक जांच जारी रही। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed