फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Murder: बचने के लिए गोविंद ने किया था संघर्ष, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बर्बरता, शरीर पर मिले इतने जख्म

Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
kanpur murder KESCO employee son murdered case Govind had struggled to escape, Big revealed in post-mortem report
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नवाबगंज ख्योरा निवासी केस्को कर्मी के बेटे गोविंद (25) की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। कानपुर देहात के अकबरपुर में रविवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि बदमाशों ने अगवा करने के बाद पहले उसके एटीएम कार्ड से 30 हजार रुपये निकलवाए फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर कार लूट ली। पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, किसी परिचित का वारदात में शामिल होने का शक जताया जा रहा है। नवाबगंज निवासी श्याम सुंदर केस्को में वरिष्ठ लिपिक हैं। श्याम सुंदर के मुताबिक बेटा गोविंद एक जुलाई (शुक्रवार) की शाम चार बजे बलेनो कार से निकला था। गोविंद के न लौटने पर शनिवार को उन्होंने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि गोविंद की तलाश की जा रही थी कि तभी कानपुर देहात पुलिस से पता चला कि अकबरपुर इलाके में उसका शव पड़ा मिला है।
kanpur murder KESCO employee son murdered case Govind had struggled to escape, Big revealed in post-mortem report
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नवाबगंज पुलिस ने गुमशुदगी के केस को अपहरण, हत्या व लूट में बदला। 
kanpur murder KESCO employee son murdered case Govind had struggled to escape, Big revealed in post-mortem report
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह घर से निकला था 
एसीपी स्वरूपनगर व्रज नारायण सिंह के मुताबिक गोविंद ने परिजनों को बताया था कि वह इलाकाई निवासी अपने दोस्त दीपक की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहा है। जब पुलिस ने दीपक से पूछताछ की तो पता चला कि उसका बर्थडे था ही नहीं। ऐसे में पुलिस के मन में भी कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर गोविंद ने झूठ क्यों बोला? इसके पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur murder KESCO employee son murdered case Govind had struggled to escape, Big revealed in post-mortem report
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले पीटा, करीबियों पर शक 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बदमाशों ने गला दबाकर गोविंद की हत्या की थी। उसके शरीर पर सात जख्म भी मिले हैं, जिसमें से तीन सिर पर हैं। हाथों में खरोंच के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
kanpur murder KESCO employee son murdered case Govind had struggled to escape, Big revealed in post-mortem report
शादी समारोह में शामिल गोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मतलब गोविंद ने बचने के लिए काफी संघर्ष भी किया था। पुलिस को आशंका है कि हत्या में मृतक के करीबी शामिल हैं। तीन से पांच लोग शामिल हो सकते हैं।

हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। कुछ संदिग्ध हिरासत में भी लिए गए हैं, जो तथ्य सामने आए हैं, उस आधार पर तहकीकात जारी है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। - आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed