फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown in kanpur: आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां, लोगों की ये लापरवाही कहीं पड़ ना जाए भारी, तस्वीरें

Sun, 12 Apr 2020 11:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Apr 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Lockdown News in Hindi, 19th day of lockdown, see the condition of Kanpur
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कानपुर के कई इलाकों में आदेशों की धज्जियां उड़ी। वहीं कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जिन्होंने पूर्णतया लॉकडाउन का पालन किया और घरों में ही कैद रहे। शहर के चौराहों पर पुलिस तैनात दिखी।
Kanpur Lockdown News in Hindi, 19th day of lockdown, see the condition of Kanpur
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर बिठूर रोड में जनरल स्टोर खुला मिला। यहां वाहन बेरोकटोक चलते दिखाई दिए। वहीं छपेड़ा पुलिया के पास दुकान खोलकर सामान बेचा जा रहा है। बकर मंडी से बजरिया की ओर आने वाले वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है।


 
Kanpur Lockdown News in Hindi, 19th day of lockdown, see the condition of Kanpur
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में लॉकडाउन के दौरान सुबह बाजार में सब्जी व दूध लेने के लिए लोग निकले। छोटे दुकानदार साइकिल पर ही सामग्री रखकर बेचने निकले। बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए लोगों ने ई-रिक्शा का सहारा लिया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Lockdown News in Hindi, 19th day of lockdown, see the condition of Kanpur
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में सब्जी व किराना दुकानों पर भीड़ न लगे, इसके लिए पुलिसकर्मी सुबह से ही चौराहों पर तैनात रहे। बेवजह निकलने वाले लोगों को बैरंग भेजा गया। वहीं डेरापुर कस्बे की बाजार में किराने एव सब्जी की दुकानें खुलने के बाद ग्राहकों की आवाजाही बहुत कम रही। महोबा जिले में लॉकडाउन के चलते पुलिस तेजी से धरपकड़ कर रही है। इसलिए सुबह से सड़कों पर यहां सन्नाटा छा जाता है।

 
विज्ञापन
Kanpur Lockdown News in Hindi, 19th day of lockdown, see the condition of Kanpur
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
फर्रूखाबाद जिले में गैस के लिए एजेंसियों के बाहर भीड़ कम नहीं हो रही है। सुबह लोगों की भीड़ लग जाती है। इससे वहां सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं हो पाता है। जब पुलिसकर्मी पहुंचते हैं तब वह लोगों को दूर-दूर खड़ा करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed