फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोविंद हत्याकांड में नया मोड़: चचेरे भाई को बताकर युवती से मिलने गया था युवक, जानें कौन है चैट करने वाली युवती

Mon, 22 Aug 2022 09:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Aug 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Govind murder case young man had gone to meet girl after telling her cousin
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। घर से बाहर जाने से पहले गोविंद अपने चचेरे भाई किशन को बताकर गया था कि वह सौम्या यादव नाम की युवती से मिलने जा रहा है। परिजनों को संभाल लेना। इसका पता चलने पर गोविंद के परिजनों ने सीपी से मिलकर गंभीरता से जांच की मांग की है। ख्यौरा निवासी केस्को कर्मी रमेश वर्मा ने सीपी को बताया कि वारदात के दिन गोविंद पूरे दिन फेसबुक मैसेंजर के जरिये सौम्या नाम की युवती से बातचीत करता रहा था। सौम्या ने उसे ऑर्बिट अपार्टमेंट के पास मिलने के लिए बुलाया था। गोविंद ने वहां पहुंचकर युवती को मैसेंजर के जरिये अपना फोटो शेयर किया था। 
Kanpur Govind murder case young man had gone to meet girl after telling her cousin
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजन शनिवार को सीपी से मिले। युवती से हुई मैसेंजर की चैट और फोटो पुलिस कमिश्नर को सौंप युवती की गिरफ्तारी की मांग की है। 
 
Kanpur Govind murder case young man had gone to meet girl after telling her cousin
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि मामले की जांच में जुटी पुलिस को इस बात की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने परिजनों और पुलिस अधिकारियों को नहीं बताई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Govind murder case young man had gone to meet girl after telling her cousin
शादी समारोह में शामिल गोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हत्या की असल वजह नशेबाजी बताई, जबकि उनका बेटा कोई नशा नहीं करता था। उन्होंने आशंका जताई कि हत्यारोपियों ने गोविंद को युवती के जरिये बुलवाया फिर उसकी साजिश के तहत अपहरण के बाद हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Kanpur Govind murder case young man had gone to meet girl after telling her cousin
गोविंद हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने चैट से संबंधित कई सबूत दिए हैं। विवेचना में शामिल किया जाएगा। विवेचना के दौरान  किसी की संलिप्तता मिलती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
- बीपी जोगदंड,  पुलिस कमिश्नर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed