फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Fire: आपस में लिपटे थे तीनों बच्चियों के शव... आग में घिरे कारोबारी दानिश ने इन्हें की थी दो बार कॉल

Wed, 07 May 2025 01:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 May 2025 01:52 PM IST
सार

कानपुर में पांच मंजिला भवन में तीसरी मंजिल पर दमकल कर्मियों को बेटियों के शव जलते मिले थे। डक्ट से धुएं का गुबार और आग की लपटों के बीच घंटों जद्दोजहद करनी पड़ी।तीनों बच्चियों के शव आपस में लिपटे थे। 

विज्ञापन
Kanpur Fire three children Bodies wrapped in each other Danish called his younger brother surrounded by fire
Kanpur Fire - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग में पांच जिंदगियां जल गईं। डक्ट के सहारे बिल्डिंग में ऊपर तक पहुंचे धुएं के बीच दमकल कर्मियों को रेस्क्यू करना आसान नहीं था। धधकती बिल्डिंग में कड़ी मशक्कत कर सात घंटे में दमकल कर्मी पांचवीं मंजिल पर पहुंचे तो वहां दानिश की बेटी सारा, सिमरा, इनाया के शव सीढ़ी के पास मिले। दमकल कर्मियों ने बताया कि तीनों शव जल रहे थे। यह देख उन लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया और उच्चाधिकारियों को शवों के मिलने की जानकारी दी। 
Kanpur Fire three children Bodies wrapped in each other Danish called his younger brother surrounded by fire
बैडरूम में जला सामान - फोटो : संवाद
आपस में लिपटे थे तीनों बच्चों के शव
बिल्डिंग में फंसे दानिश, पत्नी नाजली सबा और तीनों बेटियों ने बचने के लिए ऊपर से नीचे तक काफी जद्दोजहद की। दानिश और उनकी पत्नी का चौथी मंजिल में सीढ़ी के पास शव मिला। तीनों बेटियों के शव तीसरी मंजिल पर एक साथ लिपटे थे। इससे यह बात तो साफ है कि तीनों ने दहशत के कारण एक दूसरे को थाम लिया होगा। दमकल कर्मियों ने बताया कि पुलिस को शवों को अलग-अलग करने में काफी परेशानी हुई।

 
Kanpur Fire three children Bodies wrapped in each other Danish called his younger brother surrounded by fire
सारा, सिमरा और इनाया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बहनों को याद कर बिलख रहे कासिफ के बेटे
रिश्तेदारों के मुताबिक दानिश और कासिफ जैसा प्यार ही उनके बच्चों में भी था। बड़े भाई दानिश के तीन बेटियां सारा, सिमरा और इनाया फातिमा थीं। वहीं, कासिफ के दो बेटे अयान और सूफियान हैं। दोनों भाईयों के बच्चों में खूब अच्छी पटती थी। संग खेलने जाना हो या शॉपिंग के लिए बाजार, बच्चे अक्सर साथ ही रहते। पांचों भाई-बहनों के बीच खूब प्यार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Fire three children Bodies wrapped in each other Danish called his younger brother surrounded by fire
Kanpur Fire - फोटो : अमर उजाला
हाय अप्पी कहां चली गईं?
कासिफ हो या दानिश, दोनों में से जो भी बाजार जाता, सभी बच्चों के लिए खाने-पीने की चीजें या खिलौने लाना नहीं भूलता। घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनों को याद कर जब वह रोना शुरू कर देते हैं तो मां उन्हें दिलासा देती। छोटा बेटा सूफियान अपनी छोटी बहन इनाया और सिमरा व सारा को याद करके बार बार बिलख कर कहता है, हाय अप्पी कहां चली गईं। इसके बाद परिवार वाले उसे समझाते लेकिन खुद उनके आंसू छलक पड़ते।
विज्ञापन
Kanpur Fire three children Bodies wrapped in each other Danish called his younger brother surrounded by fire
रोते हुए कासिफ - फोटो : amar ujala
कासिफ मेरे भाई... आग लग गई, जान बचाओ
दरअसल, कारोबारी मोहम्मद दानिश ने आग लगने के बाद अपने छोटे भाई कासिफ को दो बार फोन किया था। एक बार कासिफ ने फोन उठा लिया था, जबकि दूसरी बार वह फोन नहीं उठा पाए थे। मंगलवार को दानिश के भाई कासिफ ने बताया कि भाई ने फोन किया था, उन्होंने कहा था कि कासिफ मेरे भाई... आग लग गई.. जान बचाओ। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed