फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: विकास दुबे की पत्नी रिचा को लेकर एक और सच आया समाने, सपा से है कनेक्शन

Tue, 07 Jul 2020 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Latest News: Vikash dubey's wife richa connection with samajwadi party
रिचा दुबे, कुख्यात अपराधी विकास दुबे - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाले विकास दुबे ने यूपी सरकार को खुलाी चुनौती दी है। घटना के बाद से फरार विकास को पकड़ने के लिए पुलिस हर उपाय कर रही है लेकिन विकास का 100 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है। ऐसे में विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। 


 
Vikas Dubey Kanpur Encounter Latest News: Vikash dubey's wife richa connection with samajwadi party
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं रिचा दुबे - फोटो : amar ujala
विकास पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। अब उसकी पत्नी रिचा दुबे सपा (समाजवादी पार्टी) से जिला पंचायत सदस्य है। भविष्य में वह पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने का ख्वाब देख रहा था। इसके लिए वो तैयारियां भी कर रहा था। टॉप लेवल के नेताओं तक विकास की पहुंच है। वहीं दर्जनों गांव के लोगों पर भी उसकी कमान है। विकास के दम पर रिचा राजनीति में यहां तक पहुंची। 

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter Latest News: Vikash dubey's wife richa connection with samajwadi party
सपा से रिचा ने लड़ा था जिला पंचायत सदस्य का चुनाव - फोटो : amar ujala
रिचा भी अब पुलिस की रडार पर है। रिचा दुबे जिला पंचायत सदस्य है। राजनीति में उसका दबदबा सिर्फ विकास के दम पर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह विकास के अपराधों पर पर्दा डालती आई है। विकास कहां और किस घटना में शामिल है उसे पता रहता था। शक है कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए रिचा पति विकास का साथ देती थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बिकरू वाले घर में लगे कैमरे रिचा ने अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Latest News: Vikash dubey's wife richa connection with samajwadi party
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
यहां की हर गतिविधि पर वो लखनऊ से नजर रखती थी। जब भी पुलिस घर से पकड़ती वह फुटेज वायरल कर देती थी। पुलिस इन सभी तथ्यों को बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अब विकास और उसके परिवार वालों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास की अधिकतर संपत्ति, घर, फ्लैट समेत अन्य जायदाद पत्नी के नाम है। ये संपत्ति कई करोड़ की है। पुलिस प्रशासन मिलकर इसका पूरा लेखाजोखा जुटा रहा है।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Latest News: Vikash dubey's wife richa connection with samajwadi party
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के काले कारनामों की जानकारी उसकी पत्नी रिचा दुबे को भी है। इसलिए वह बच्चों के साथ लखनऊ में अलग रहती थी। ताकि उसे या बच्चों पर कोई आंच न आए। हालांकि पर्दे के पीछे रहकर वह विकास का साथ देती थी। जब भी पुलिस विकास को घर से गिरफ्तार करती, पत्नी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर देती। ऐसा वह एनकाउंटर के डर से करती थी। पुलिस को इस संबंध में कई साक्ष्य मिले हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed