{"_id":"5f0374038ebc3e433a62cbcd","slug":"kanpur-encounter-big-revelations-in-stf-investigation-inspector-and-constable-called-vikas-dubey-before-raid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: एसटीएफ जांच में नया खुलासा, दरोगा और सिपाही के फोन से मिला सबूत, 40 मिनट पहले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: एसटीएफ जांच में नया खुलासा, दरोगा और सिपाही के फोन से मिला सबूत, 40 मिनट पहले...
Tue, 07 Jul 2020 01:58 AM IST
शाहरुख खान
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू गांव में हुए एनकाउंटर के मामले में एसटीएफ की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। दबिश से करीब साढ़े सात घंटे पहले एक दरोगा की और करीब 40 मिनट पहले एक सिपाही से दहशतगर्द विकास दुबे की बातचीत फोन पर हुई थी। जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उसमें ये दरोगा-सिपाही भी शामिल हैं।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
इन्हीं दोनों के जरिये विकास को दबिश की जानकारी हुई। चौबेपुर एसओ ने बात की है या नहीं इसकी जांच जारी है। पुलिस पर लगे मुखबिरी के आरोप की जांच एसटीएफ भी अपने स्तर से कर रही है। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक हलका इंचार्ज दरोगा कृष्ण कुमार शर्मा की दो जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे विकास दुबे से फोन पर बातचीत हुई।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद दबिश से लगभग चालीस मिनट पहले 12:11 बजे सिपाही राजीव की विकास दुबे से फोन पर बात हुई। ये बातचीत कुछ मिनटों की है। दो बार बातचीत के बाद दबिश दी गई और पुलिस पर हमला हुआ तो निश्चित है कि दबिश की सूचना बदमाश को पहले दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
फोन आया कि किया ये साफ नहीं
एसटीएफ सूत्रों ये साफ है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे से फोन पर बात की। हालांकि ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि ये कॉल विकास दुबे ने की थीं या इधर से की गई थीं। अफसर इन पुलिसकर्मियों की डिटेल और खंगाल रहे हैं।
एसटीएफ सूत्रों ये साफ है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे से फोन पर बात की। हालांकि ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि ये कॉल विकास दुबे ने की थीं या इधर से की गई थीं। अफसर इन पुलिसकर्मियों की डिटेल और खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
अगर आ गए तो लाशें बिछा देंगे
एसटीएफ के अफसरों ने जब इन पुलिसकर्मियों के सामने बदमाश से हुई फोन पर बातचीत के साक्ष्य रखे तो इनकी हालत खराब हो गई। दरोगा का कहना था कि वो धमकी दे रहा था। गालियां दीं और बोला कि अगर आ गए तो लाशें बिछा देंगे। ये दरोगा का रटारटाया बयान है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुद को बचाने के लिए दरोगा ऐसा बोल रहा है। एसटीएफ कॉल रिकॉर्डिंग की गहनता से जांच कर रही है।