{"_id":"5f17fa2357e2da7b3724a19c","slug":"kanpur-encounte-amar-dubey-s-wedding-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस के चेहरे पर नजर आता था विकास दुबे का खौफ, सबूत है अमर की शादी का वीडियो जिसमें नजर आया दरोगा केके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के चेहरे पर नजर आता था विकास दुबे का खौफ, सबूत है अमर की शादी का वीडियो जिसमें नजर आया दरोगा केके शर्मा
Thu, 23 Jul 2020 11:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
अमर की शादी में पहुंचा था दरोगा केके शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की मौत के बाद उसकी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मुखबिरी के आरोप में निलंबित दरोगा केके शर्मा (ब्राउन शर्ट में) विकास दुबे के साथ नजर आ रहे हैं। दरोगा ने अमर दुबे के साथ भी फोटो खिंचवाई थी जो अब वायरल हो रही है। वीडियो में वर वधू को आशीर्वाद देने के दौरान विकास दुबे दरोगा केके शर्मा से कह रहा है डरो नहीं पास आओ।
अमर की शादी में पहुंचा था दरोगा केके शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद से ही कुख्यात विकास दुबे की चर्चा देश भर में हो रही है। बीते दिनों उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद अगले दिन सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया गया था। इसके बाद भी विकास दुबे की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच विकास दुबे का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक नवविवाहिता द्वारा फोटो खिंचाने का आग्रह करने पर विकास यह कहता नजर आ रहा है कि वह बैठकर फोटो नहीं खिचवाता।
अमर की शादी में पहुंचा था दरोगा केके शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो में विकास दुबे एक नवविवाहिता के साथ फोटो खिंचवाता दिख रहा है, जिसमें वो कहता है कि वो बैठकर नहीं, खड़े होकर ही फोटो खिंचवाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विकास के गुर्गे अमर दुबे और खुशी की शादी का है। कानपुर कांड के कुछ दिन पहले ही अमर और खुशी की शादी हुई थी। शादी के 9 दिन बाद ही अमर पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। बहरहाल, वायरल वीडियो में नवविवाहिता कहती है कि मामा (विकास दुबे को) साथ में बैठकर एक फोटो खिंचवा लो। इस पर विकास दुबे बोलता है कि मैं खड़े होकर फोटो खिंचवाऊंगा। छह सेकेंड के इस वीडियो को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर की शादी में पहुंचा था दरोगा केके शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिकरू गांव कांड के आरोपी बदमाश अमर दुबे को हमीरपुर में एसटीएफ ने मार गिराया था। पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेज दिया था। जांच में पता चला था कि अमर और खुशी की शादी 29 जून को हुई थी। तीस तारीख को वो बिकरू पहुंची इसके दो दिन बाद वारदात हो गई। ऐसे में उसमें उसकी भूमिका नहीं मिल रही है। खुद आलाधिकारियों का भी ये कहना था कि खुशी बेगुनाह है।
विज्ञापन
अमर की शादी की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी बदमाश शशिकांत की पत्नी मनु की एक के बाद एक तीन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गईं। जिसके बाद वो जांच के घेरे में आ गई थी। पूरी तरह से साजिश में शामिल होने के साक्ष्य मिले। इसलिए अब एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि महिलाओं की भूमिका जांच के दौरान मिल रही है। इसलिए खुशी की भूमिका की जांच नए सिरे से कराई जा रही है। विवेचक भी बदले हैं तो वो भी इसकी समीक्षा करेंगे। उसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल अभी तक पुलिस बिकरू गांव में खुशी की मौजूदगी के अलावा कोई अन्य साक्ष्य नहीं जुटा सकी है। गांव में ससुराल है तो लोकेशन वहीं पर होना लाजमी है।