{"_id":"62c670127076560afc005be4","slug":"kanpur-double-murder-case-komal-told-the-police-that-she-had-come-to-know-a-few-years-ago-that-she-was-his-step-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Double Murder: कोमल को डेढ़ साल पहले पता चला कि उसे गोद लिया गया है, तब से पनप रही थी नफरत, शादी की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Double Murder: कोमल को डेढ़ साल पहले पता चला कि उसे गोद लिया गया है, तब से पनप रही थी नफरत, शादी की...
Thu, 07 Jul 2022 11:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड की आरोपी कोमल ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसे पता चला था कि वह मुन्ना लाल व राजदेवी की सौतेली बेटी है। तब से मां-बाप के प्रति उसकी नफरत बढ़ गई थी। जब वह कुछ सही बात के लिए भी टोकते थे तो कोमल को दुर्व्यवहार लगता था। आखिर में नफरत इतनी ज्यादा हो गई कि कोमल ने उनका ही कत्ल कर दिया। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि जब कोमल को पता चला कि उसके असली पिता मुन्ना लाल नहीं उनके छोटे भाई रामप्रकाश हैं तो उसका व्यवहार बदलता गया। ये बात उसने राहुल और रोहित को बताई थी। पूछताछ में कोमल ने कहा कि आए मां उसे छोटी-छोटी बातों पर ताने मारती थी, इसलिए नफरत बढ़ती गई।
आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
भाई को तवज्जो देने से जलती थी कोमल
पुलिस के मुताबिक कोमल ने बताया कि पिछले साल जब उसका जन्मदिन था तो मां-बाप से कपड़े दिलाने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने नहीं दिलाए थे। इसी तरह से कई चीजों को वह नजरअंदाज कर देते थे। हर बात पर भाई अनूप को ज्यादा तवज्जो दी जाती थी। जो भी वह मांग करता था, उसको पूरा किया जाता था।

दंपती के बेटे से बात करते हुए पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस वजह से वह नफरत करती रही। हालांकि यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है क्योंकि बेटा होने के बावजूद दंपती ने उसको गोद लिया था। पढ़ाया लिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल पर बात करने पर टोकते थे परिजन
डीसीपी के मुताबिक कोमल मोबाइल पर लंबी बातचीत करती थी। देर रात तक चैटिंग करती थी। इसको लेकर परिजन उसे अक्सर मना करते थे। कोमल इसका विरोध कर भड़कती थी। विवाद की बड़ी वजह यह भी थी।
डीसीपी के मुताबिक कोमल मोबाइल पर लंबी बातचीत करती थी। देर रात तक चैटिंग करती थी। इसको लेकर परिजन उसे अक्सर मना करते थे। कोमल इसका विरोध कर भड़कती थी। विवाद की बड़ी वजह यह भी थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी
- फोटो : अमर उजाला
रिश्ता देखने जाने वाले थे परिजन
मुन्ना लाल और राजदेवी कोमल की शादी की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार को वे उसके लिए रिश्ता देखने जाने वाले थे। इसके पहले भी कई रिश्ते देखे थे।
मुन्ना लाल और राजदेवी कोमल की शादी की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार को वे उसके लिए रिश्ता देखने जाने वाले थे। इसके पहले भी कई रिश्ते देखे थे।