{"_id":"62c665279c6af47a3f789637","slug":"kanpur-double-murder-case-rahul-kept-giving-instructions-on-whatsapp-call-from-goa-rahul-said-kill-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Double Murder: गोवा में बैठे राहुल ने कहा-मार डालो...व्हाट्सएप कॉल पर देता रहा निर्देश, बेटी बोली-काम हो गया है, फिर भेजीं फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Double Murder: गोवा में बैठे राहुल ने कहा-मार डालो...व्हाट्सएप कॉल पर देता रहा निर्देश, बेटी बोली-काम हो गया है, फिर भेजीं फोटो
Thu, 07 Jul 2022 10:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर दोहरे हत्याकांड का साजिशकर्ता मिलिट्री इंटेलीजेंस में असिस्टेंट एंबुलेंस ऑपरेटर राहुल उत्तम व्हाट्सएप कॉल के जरिये अपने भाई रोहित और प्रेमिका कोमल को वारदात की रात दिशा-निर्देश दे रहा था। उसकी भिजवाईं गईं जहरीली गोलियां कितनी जूस में मिलाकर देनी हैं, कब रोहित को वहां जाना है और किस तरह से हत्या करनी है। ये सब राहुल ही दोनों को व्हॉट्सएप पर कॉल और मैसेज के जरिये बता रहा था। उसी के बताए निर्देशों के मुताबिक कोमल और रोहित ने वारदात कर डाली। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि राहुल गोवा में बैठकर हत्या का तानाबाना बुनता रहा। तीन दिन पहले राहुल ने रोहित को फोन कर कहा था कि रामादेवी चौराहे पर वह चला जाए। फ्लाईओवर पर एक शख्स मिलेगा जो जहरीली गोलियां देगा। रोहित ने तय समय पर उस शख्स से 10 पैकेट गोलियां लीं और कोमल को दे दी थीं।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रोहित
- फोटो : एएनआई
डीसीपी के अनुसार रोहित उस शख्स का नाम नहीं बता सका है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसको भी आरोपी बनाया गया है। राहुल जब पकड़ा जाएगा तब पता चल सकेगा कि गोलियां देने वाला शख्स कौन था।
आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
बोली...काम हो गया है, फिर फोटो भेजीं
कोमल ने जहरीली गोलियां मिलकार मां-बाप व भाई को जूस पिलाया था। तीनों बेहोशी की हालत में हो गए थे। तब वारदात को अंजाम दिया। कोमल ने व्हाट्सएप कॉल पर राहुल से बातचीत कर बताया था कि काम हो गया है लेकिन भाई अनूप जिंदा है।
कोमल ने जहरीली गोलियां मिलकार मां-बाप व भाई को जूस पिलाया था। तीनों बेहोशी की हालत में हो गए थे। तब वारदात को अंजाम दिया। कोमल ने व्हाट्सएप कॉल पर राहुल से बातचीत कर बताया था कि काम हो गया है लेकिन भाई अनूप जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आऱोपी राहुल
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने कहा, उसको भी मार डालो। कोमल ने बताया कि अनूप छत पर सो रहा है। इस तरह से मारना संभव नहीं है, क्योंकि पड़ोसी भी छत पर सो रहे हैं। पूरा शक उसी पर जाएगा।
विज्ञापन
दंपती के बेटे से बात करते हुए पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस पर उसने कहा कि अनूप हल्की बेहोशी में है, इसलिए उसको वही जहरीला जूस पिला दो। तब दोनों ने अनूप को जहरीला जूस पिलाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। पूरा जूस गिर गया था। जानकारी के मुताबिक हत्याकांड से संबंधित कुछ फोटो भी कोमल ने राहुल को भेजीं।