फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: वैन समेत नाले में गिरे बच्चों के फेफड़ों में भरा गंदा पानी, सांस लेना हुआ मुश्किल, एक के नीचे एक दबे मासूम

Wed, 04 Sep 2024 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Dirty water filled in the lungs of innocent children who fell in the drain along with the van
नाले में वैन पलटने का मामला - फोटो : अमर उजाला
सेन पश्चिम पारा के न्यू आजादनगर में सकरापुर मोड़ के पास नाले में पलटी वैन में सवार 12 में छह घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गल्ला मंडी के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती तीन बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर है। दरअसल, वैन पलटने के बाद बच्चे एक के नीचे एक दब गए। डॉक्टर के मुताबिक जो तीन बच्चे (देवा, साहिल और गुनगुन राजपूत) सबसे नीचे रहे, उनके फेफड़ों में गंदा पानी ज्यादा भर गया। इस कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इन्हें आईसीयू में भर्ती कर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।


दलनपुर निवासी राम प्रसाद और मंजू देवी का सात साल का बेटा देवा पीजी का छात्र है। बहन सुमिता का भी इलाज चल रहा है। दलनपुर के दिनेश और शशि का 11 साल का बेटा साहिल गुप्ता कक्षा एक का क्षेत्र है। मजदूरी करने वाले सुनील कुमार और माया राजपूत की बेटी खुशी इसी स्कूल में एलकेजी और गुनगुन पीजी में पढ़ती है। आवास विकास की रहने वाली आकांक्षा गौतम का भी जनरल वार्ड में इलाज चल रहा है। बच्चों का इलाज कर रहे डॉ. योगेंद्र कुमार साहू ने बताया कि नाले में गिरने के कारण बच्चों के फेफड़ों में गंदा पानी चला गया है। इस कारण सभी को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

आकांक्षा ने सुनाई हादसे की कहानी

Kanpur: Dirty water filled in the lungs of innocent children who fell in the drain along with the van
नाले में वैन पलटने का मामला - फोटो : अमर उजाला
अचानक वैन नाले में पलट गई, हम सब एक-दूसरे के नीचे दब गए
अंकल...स्कूल की छुट्टी हुई तो हम लोग घर जाने की जल्दी में दौड़कर वैन में बैठे। हमारी सीट पर खुशी सबसे किनारे बैठी, उसके बाद गुनगुन और फिर मैं। सामने वाली सीट पर सबसे किनारे साहिल और बगल में देवा अपनी बहन सुमिता के साथ बैठा था। कुछ बच्चे ड्राइवर भइया के पास थे। हम लोग रोज की तरह पहले दलनपुर जा रहे थे। अचानक पता नहीं क्या हुआ, वैन पलट गई और हम सब नाले में गिर गए। हमारे स्कूली बैग और बच्चे एक-दूसरे के नीचे दब गए। सांस तक नहीं आ रही थी। मुंह में गंदा पानी जा रहा था। सभी मदद के लिए चिल्लाए। इसके बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। आकांक्षा सात साल की है और खुद भी अस्पताल में भर्ती है।
 
Kanpur: Dirty water filled in the lungs of innocent children who fell in the drain along with the van
नाले में वैन पलटने का मामला - फोटो : अमर उजाला
कई अंकल हमें बचाने के लिए नाले में कूद गए
आवास-विकास हंसपुरम निवासी राजेश और जय देवी की चार संतानों में सबसे छोटी आकांक्षा गुरुकुलम खुशियों वाला में पीजी की छात्रा है। आकांक्षा ने बताया कि कई सारे अंकल हम लोगों को बचाने के लिए नाले में उतर गए। एक-एक कर बाहर निकालने लगे। कुछ बच्चे बेहोश हो गए थे। ढेर सारा कीचड़ और घास हमारे कपड़ों में लगी थी। जब बाहर आए तो देखा की स्कूल वाले सर भी आ गए थे। इसके बाद क्या हुआ। उन्हें याद नहीं जब आंख खुली तो मम्मी और अंजली दीदी पास में बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur: Dirty water filled in the lungs of innocent children who fell in the drain along with the van
नाले में वैन पलटने का मामला - फोटो : अमर उजाला
पांच वर्षों से गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहा गुरुकुलम
सेनपश्चिम पारा के परसौली सकरापुर में फ्लाई इन द स्काई संस्था द्वारा संचालित गुरुकुलम स्कूल प्ले ग्रुप से पांचवीं तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। प्रबंधक उद्देश्य सचान ने बताया कि संस्था द्वारा 2019 से विद्यालय को संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में करीब 250 बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं। दूर के बच्चों का लाने और छोड़ने के लिए स्कूल की दो वैन हैं।
विज्ञापन
Kanpur: Dirty water filled in the lungs of innocent children who fell in the drain along with the van
नाले में वैन पलटने का मामला - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से फरार है वैन चालक
सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि प्रथम द्रष्टया गलती वैन चालक की लग रही है। घटना के बाद से वह फरार है। उसके पास लाइसेंस है भी या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed