फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

coronavirus: हैलट, उर्सला, सीएचसी सरसौल हाई रिस्क जोन घोषित, रोजाना तीन बार किए जाएंगे सैनिटाइज

Sun, 19 Apr 2020 02:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Apr 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur corona update: Hallet, Ursala, CHC Sarsaul High Risk Zone Announced
हैलट में संक्रमण विभाग की ओर जाते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर के तीन सरकारी अस्पतालों को हाई रिस्क जोन में तब्दील कर दिया गया है । कोरोना संक्रमित रोगियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर हैलट, उर्सला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल को हाई रिस्क जोन घोषित कर दिया गया है।
kanpur corona update: Hallet, Ursala, CHC Sarsaul High Risk Zone Announced
कानपुर के हैलट हाई रिस्क जोन - फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ने केे कारण डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को सुरक्षित रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई  है। हाई रिस्क जोन के अस्पतालों में  नगर निगम इन तीनों अस्पतालों को दिन में तीन बार सैनिटाइज करेगा।
kanpur corona update: Hallet, Ursala, CHC Sarsaul High Risk Zone Announced
हैलट के जनरल वार्ड में बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : amar ujala
हाई रिस्क जोन के अस्पतालों में बिना  सुरक्षा कवच के जो आएगा उसे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हैलट प्रशासन ने स्क्रीनिंग कमेटी बना दी है। यह मुख्य द्वार पर रहेगी। इस संबंध में निगम को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur corona update: Hallet, Ursala, CHC Sarsaul High Risk Zone Announced
सीएचसी सरसौल - फोटो : amar ujala
अस्पतालों के हाई रिस्क जोन घोषित होने के बाद अब डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ और तीमारदार मास्क और ग्लव्स में परिसर के अंदर आएंगे। इसी तरह उर्सला और सीएचसी में भी एहतियात बरता जाएगा।
विज्ञापन
kanpur corona update: Hallet, Ursala, CHC Sarsaul High Risk Zone Announced
कानपुर का हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala
हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या का कहना है कि कोरोना पॉजीटिव रोगियों के लगातार आने से यह व्यवस्था बनी है। संवेदनशील क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल भी रहेगा। यहां आने में भी हैलट, उर्सला, सीेएचसी जैसा एहतियात बरता जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed