फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'इसी हाथ से तूने मेरी बहन को छुआ...', इतना कह काट डाला, फिर डांस कर किया ये काम; ऋषिकेश मर्डर में कबूलनामा

Tue, 02 Sep 2025 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Sep 2025 08:13 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में हुए कार चालक ऋषिकेश की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस के सामने रूह कंपाने वाले राज खोले हैं। आरोपियों ने बताया कि कैमरों को चकमा देने के लिए बिना नंबर के ई-रिक्शे से शव को गंगा तक ले गए थे। हत्यारोपी पवन ने ई-रिक्शे का जुगाड़ किया था।

विज्ञापन
Kanpur car driver rishikesh Murder in love affair bodies taken in e-rickshaws without numbers To dodge cameras
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
loader
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कार चालक ऋषिकेश हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही यह भी बताया कि कार चालक की हत्या के बाद उन्होंने कैसे धड़ को ठिकाने लगाया। उधर, पुलिस अभी फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कानपुर की चकेरी पुलिस ने कार चालक ऋषिकेश की हत्या करने वाले दोस्त शिवकटरा निवासी मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश और रिशू वर्मा को सोमवार को काकोरी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार आरोपी अभी फरार हैं। 
Kanpur car driver rishikesh Murder in love affair bodies taken in e-rickshaws without numbers To dodge cameras
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बहन को छूने वाला हाथ काटकर नाचा था आरोपी
आरोपियों के मुताबिक, पहले ऋषिकेश को कपड़े उतारकर पीटा था। वह देख लेने की धमकी देने लगा तो मुख्य आरोपी पवन ने कहा कि तेरी वजह से लोग मेरी बहन पर कमेंट करते हैं। तेरी हिम्मत कैसे हुई उसे छूने की। इसी हाथ से तूने मेरी बहन को छुआ था... और इतना कहकर उसने ऋषिकेश का हाथ काट दिया। उसे तड़पता देखकर मुख्य आरोपी ने जमकर शराब भी पी और नाचा। इस दौरान वीडियो भी बनाया।
 
Kanpur car driver rishikesh Murder in love affair bodies taken in e-rickshaws without numbers To dodge cameras
ऋषिकेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कैमरों को चकमा देने के लिए बिना नंबर के ई-रिक्शे से ले गए थे शव
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुलिस और ऑपरेशन त्रिनेत्र की नजरों से बचने के लिए हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बिना नंबर के ई-रिक्शे का इस्तेमाल किया था जिसे पवन लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur car driver rishikesh Murder in love affair bodies taken in e-rickshaws without numbers To dodge cameras
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि शव को जिन बोरियों में भरकर गंगा में फेंका गया उसे डॉनी लाया था। आरोपियों ने आगे बताया कि वह लाल बंगला, केडीए कॉलोनी की अंदरूनी गलियों से होते हुए जाजमऊ गंगापुल गए थे जहां अंधेरे का फायदा उठाकर सिर और धड़ वाली बोरियों को पुल से नीचे फेंक दिया था। 
विज्ञापन
Kanpur car driver rishikesh Murder in love affair bodies taken in e-rickshaws without numbers To dodge cameras
कार चालक ऋषिकेश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने पिटाई से लेकर गर्दन काटने तक का वीडियो बनाया
पिटाई से लेकर गर्दन काटने तक का वीडियो बॉबी ने हंसते हुए बनाया था। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने चार अन्य साथियों संग मिलकर हत्या की है। आरोपियों का कहना था कि ऋषिकेश ने दोस्ती में दगाबाजी की थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed