फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज में जहां हुआ था बस हादसा आज वहां वैन और लोडर की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दस घायल

Sun, 12 Jan 2020 05:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Jan 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Kannauj accident: car collision with pickup, 10 injured
कन्नौज में पिकअप वैन की टक्कर, 10 घायल - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में शुक्रवार की रात जहां पर ट्रक और बस में भिड़त के बाद लगी भीषण आग में 20 लोग जिंदा जलकर राख हो गए थे आज वहां फिर से कार और पिकअप की आमने सामने भिड़ंत में 10 लोग घायल हाे गए। छिबरामऊ में बहनोई के भाई की मौत पर उसके घर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे लोगों से भरी वैन में लोडर ने सामने से टक्कर मार दी।


 
Kannauj accident: car collision with pickup, 10 injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वैन - फोटो : अमर उजाला
हादसे में वैन में सवार नौ व लोडर चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक को तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार को तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम विरौली निवासी प्रताप सिंह ने पड़ोस के ही गांव से मारुती वैन किराए पर बुक की थी।

 
Kannauj accident: car collision with pickup, 10 injured
घटना के बाद क्षतिग्रस्त पिकआप - फोटो : अमर उजाला
सुबह प्रताप सिंह पुत्र वीरसराय, मीना पत्नी मलखान, मंजू पत्नी राजकुमार, रामनरेश पुत्र देशराज, नीलम पत्नी प्रताप सिंह, रनवीर सिंह पत्नी भारत सिंह निवासीगण बिरौली, रानी पत्नी कप्तान सिंह निवासी भोजापुर के साथ अपने बहनोई महेश चंद्र निवासी वैरागपुर नबीगंज जा रहे थे। यहां महेश चंद्र के भाई धंशू की कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj accident: car collision with pickup, 10 injured
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पूरा परिवार वहां जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम घिलोई के सामने पहुंचे, तभी बेवर की तरफ से आ रहे लोडर से उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। वैन को तिसौली निवासी आकाश पुत्र मनोज चला रहा था। हादसे में वैन पर बैठे लोगों के अलावा लोडर चालक नरेंद्र मलहोत्रा पुत्र राजेंद्र निवासी गोविंद नगर कानपुर भी घायल हो गया।

 
विज्ञापन
Kannauj accident: car collision with pickup, 10 injured
हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस व एबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एबुलेंस घायलों को सौ शय्या अस्पताल ले आई। जानकारी पाकर एसडीएम गौरव शुक्ला व नायब तहसीलदार सौरभ यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों से उनका हाल-चाल जाना। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed