फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalindi Express Incident: घटनास्थल से मिला सामान बड़ी साजिश की ओर कर रहा इशारा, हर पहलू पर हो रही जांच

Tue, 10 Sep 2024 09:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Sep 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
Kalindi Express Incident: The items found at the scene point to a big conspiracy
Kanpur Kalindi Express - फोटो : amar ujala

कालिंदी एक्सप्रेस को गैस सिलेंडर रखकर पलटाने की साजिश की जांच के बीच मंगलवार को एडीजी जीआरपी प्रकाश डी और डीआईजी राहुल राज मुंडेरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सिविल पुलिस और इज्जतनगर मंडल के अफसरों संग उन स्थलों पर गए जहां पुलिस और आरपीएफ का डॉग स्क्वायड गया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर उसे तत्काल अन्य एजेंसियों या जांच टीमों के साथ साझा करने के लिए कहा।



घटनास्थल का दौरा करने के बाद अधिकारियों ने साजिश से इन्कार नहीं किया है। अधिकारियों ने कहा कि सिलेंडर के साध जो वस्तुएं मिली हैं वह सोची समझी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। जांच एजेंसियां और स्थानीय पुलिस प्रकरण की जांच रही हैं। कहा कि हर पहलू की गंभीरता से जांच हो रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Kalindi Express Incident: The items found at the scene point to a big conspiracy
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
40 मिनट तक रेलवे अधिकारियों ने की चर्चा
निरीक्षण के बाद एडीजी ने इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव, सहायक सुरक्षा आयुक्त मो. सादिक व कन्नौज आरपीएफ प्रभारी संग लगभग 40 मिनट तक चर्चा की।
Kalindi Express Incident: The items found at the scene point to a big conspiracy
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रेलवे कर्मियों के ट्रैक के निरीक्षण करने को लेकर अबतक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी को संयुक्त रूप से निगरानी और जांच में एक दूसरे का सहयोग करने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalindi Express Incident: The items found at the scene point to a big conspiracy
Kanpur Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
नहीं मिला सुराग, आरपीएफ का डॉग स्क्वॉयड लौटा
घटना के बाद सिविल पुलिस और आरपीएफ ने अपने अपने डॉग स्क्वॉयड मौके पर बुलाए थे। दो दिन तक आरपीएफ का डॉग स्क्वॉयड घटनास्थल और झाड़ियों के बीच लगातार सुराग की तलाश में जुटा रहा, लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
Kalindi Express Incident: The items found at the scene point to a big conspiracy
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ कन्नौज प्रभारी ओम प्रकाश मीणा ने बताया घटना के बाद मौके पर इलाकाई लोगों की भीड़ आ गई थी। ट्रेन रुकने पर यात्री भी नीचे उतर आए थे। ऐसे में डॉग स्क्वॉयड से कोई विशेष मदद नहीं मिल सकी है जिसके चलते मंगलवार सुबह स्क्वॉयड को वापस भेज दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed