फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे के सबसे खूंखार शूटर जिलेदार ने कोर्ट में किया सरेंडर, ताकती रह गई कानपुर की तेज तर्रार पुलिस

Fri, 21 Aug 2020 12:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Aug 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jiladar alias Vishnupal Singh, the most special shooter of Vikas Dubey, surrendered in court
विकास दुबे के ठीक पीछे काले कोट में जिलेदार - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के दो और आरोपियों ने बुधवार पुलिस को चकमा देकर माती कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसमें विकास दुबे का खास गुर्गा व भीटी गांव का प्रधान जिलेदार भी शामिल है। दोनों पर 50-50 हजार का इनाम था। वारदात के दिन विकास संग इन दोनों ने भी पुलिस टीम पर गोलियां चलाई थीं।


 
Jiladar alias Vishnupal Singh, the most special shooter of Vikas Dubey, surrendered in court
विकास दुबे के साथी बालगोविंद को पुलिस ने चित्रकूट से पकड़ा था - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बिकरू कांड में शामिल विष्णुपाल सिंह यादव उर्फ जिलेदार दहशतगर्द विकास का खास गुर्गा है। उसे विकास का राइट हैंड कहते हैं। विकास की नामौजूदगी में वह ही सारा काम देखता था। वहीं दूसरा आरोपी शिवम दुबे एसटीएफ द्वारा चित्रकूट में पकड़े गए बाल गोविंद का बेटा है।

 
Jiladar alias Vishnupal Singh, the most special shooter of Vikas Dubey, surrendered in court
विकास दुबे के एक साथी ने थाने में किया था सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
दो जुलाई की रात जिलेदार और शिवम दुबे ने भी पुलिस टीम पर हमला किया था। पुलिस ने इनको भी नामजद आरोपी बनाया है। इसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे। उन पर 50 हजार का इनाम है। बुधवार को आरोपी अपने-अपने वकीलों के साथ स्पेशल जज दस्यु प्रभावित कोर्ट में पेश हो गए। एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jiladar alias Vishnupal Singh, the most special shooter of Vikas Dubey, surrendered in court
बिकरू कांड के बाद जारी किए पोस्टर में था नाम - फोटो : amar ujala
दहशतगर्द विकास दुबे का आतंक बिकरू के साथ ही आसपास के गांवों में भी था। चौबेपुर व मैथा ब्लाक की तीस ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के दौरान विकास का फरमान चलता था। वह जिस पर हाथ रखता, वही प्रधान बनता था। विष्णुपाल सिंह उर्फ जिलेदार विकास की सरपरस्ती में ही भीटी गांव का प्रधान बना था।  कहा जाता है कि जिलेदार तो केवल नाम का प्रधान है। उसका पूरा काम विकास के आदेश पर ही होता था।

 
विज्ञापन
Jiladar alias Vishnupal Singh, the most special shooter of Vikas Dubey, surrendered in court
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
पूर्व थानाप्रभारी की जमानत अर्जी निरस्त

बिकरू कांड के आरोपी चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय तिवारी के अधिवक्ता ने स्पेशल जज डकैती की कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी। बुधवार को मामले की सुनवाई तय थी, लेकिन विनय तिवारी के अधिवक्ता कोर्ट में आए ही नहीं। इस पर कोर्ट ने उसके जमानती प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया है। दरोगा केके शर्मा के जमानती प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने उसकी जमानत निरस्त कर दी थी।  सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि विनय तिवारी के अधिवक्ता के न आने की वजह से प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed