फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईरानी महिला पति संग दिल्ली में ट्रेवल एजेंसी की आड़ में चला रही थी लूट का गैंग, ऐसे हुई गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2019 01:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
iranian woman caught by police due to run a robbery gang
ईरानी महिला एवं उसका पति - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रसूलाबाद में दो दिन पूर्व एक गल्ला व्यापारी से 50,000 रुपये लूटने के मामले में गिरफ्तार ईरानी महिला के फरार पति समेत तीन साथियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार लोगों के दिल्ली में ट्रेवल एजेंसी की आड़ में ठगी और लूट का गैंग चलाने की जानकारी मिली है। 


 

व्यापारी से लूट में ईरानी महिला का पति भी गिरफ्तार

iranian woman caught by police due to run a robbery gang
ईरानी महिला एवं का पति - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की दोपहर रसूलाबाद कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी भगवान सिंह की दुकान पर कार सवार ईरानी महिला समीरा (40) समेत चार लोग पहुंचे थे। महिला व उसके एक साथी ने व्यापारी से दो सौ के नोटों को पांच सौ के नोट से बदलने का आग्रह किया था। व्यापारी ने 500 के नोट की गड्डी निकाली तो महिला के साथी गड्डी (50 हजार रुपये) छीनकर कार से भाग गए थे।

 
iranian woman caught by police due to run a robbery gang
अन्य दो लोग जो विदेशी महिला के साथ करते थे ठगी - फोटो : अमर उजाला
महिला के भागने में असफल रहने पर मौजूद लोगों ने पकड़कर  पुलिस के हवाले कर दिया था। एसपी अनुराग वत्स ने बताया था कि महिला ईरान के तेहरान, खरैच निवासी समीरा थी। बुधवार को महिला को जेल भेज दिया गया था। गुरुवार को महिला का फरार पति ओमन उर्फ उमद, तिलक नगर नई दिल्ली निवासी राजेंद्र कपूर व उमेश कुमार के साथ तिहार विलेज,नई दिल्ली निवासी कार चालक नवीन को पुलिस ने रसूलाबाद से ही गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
iranian woman caught by police due to run a robbery gang
विदेशी महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ के बाद कार चालक नवीन को छोड़ दिया।  प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने टूरिस्ट वीजा लेकर ईरान से आई महिला समीरा का साथ देना स्वीकार किया है। बताया है कि दिल्ली में ट्रेवल एजेंसी का संचालन करते हैं। एजेंसी से जुड़े लोगों के जरिए लूट व ठगी की वारदातें करते हैं। इस बीच ईरानी महिला को कानपुर देहात पुलिस ने 14 दिन के रिमांड पर लिया है।

 
विज्ञापन
iranian woman caught by police due to run a robbery gang
यूपी पुलिस फाइल फोटो
कानपुर देहात एसपी अनुराग वत्स ने बताया ईरान के सैलानी टूरिस्ट वीजा पर भारत आते हैं। यहां पर दिल्ली में होटल में रुककर वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसमें ट्रेवल एजेंसी के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद भी लेते हैं। यह रैकेट देश के अन्य राज्यों में भी फैला है। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों सहित दिल्ली पुलिस को दे दी गई है। आरोपी महिला को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed