{"_id":"591c04544f1c1bd520f22e14","slug":"ips-sonia-singh-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जींस-टीशर्ट पहनकर रौबीले अंदाज में आईपीएस सोनिया की ‘धमाकेदार इंट्री’, तस्वीरों में देखें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींस-टीशर्ट पहनकर रौबीले अंदाज में आईपीएस सोनिया की ‘धमाकेदार इंट्री’, तस्वीरों में देखें...
Fri, 19 May 2017 09:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 19 May 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएस सोनिया सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जींस-टीशर्ट पहनकर अपने रौबीले अंदाज में ‘सड़क छाप मनचलों’ के दांत खट्टे करने वाली आईपीएस सोनिया सिंह ने अब कानपुर का चार्ज संभाल लिया है। पहले ही दिन नई एसएसपी ने शहर की सड़कों पर पैदल ही गश्त शुरू कर दी। एसएसपी सोनिया सिंह की धमाकेदार इंट्री देख पुलिसवाले भी दंग रह गए।
2 of 6
आईपीएस सोनिया सिंह
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
कानपुर शहर की नई एसएसपी सोनिया सिंह के कामकाज का पहला दिन पुलिसवालों के लिए सबकभरा रहा। मंगलवार शाम चार्ज लेते ही वे सिविल ड्रेस में शहर का मिजाज समझने निकल पड़ी। कैंट और काकादेव में पैदल चलकर जायजा लिया।
3 of 6
आईपीएस सोनिया सिंह
सड़क पर आड़े-तिरछे खड़ी गाड़ियों का चालान करने की हिदायत दी तो अस्त-व्यस्त पुलिसवालों पर आंखें तरेरी। सोनिया सिंह की यह कड़कमिजाजी आगे भी कायम रही तो कानून-व्यवस्था की दशा सुधरने की शहरी उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आईपीएस सोनिया सिंह
सड़क पर अराजकता करने टेंपो और ई-रिक्शा चालकों और नशेबाजों से सख्ती से निपटा जाएगा। सफेदपोश हो या वर्दी वाला किसी की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। पीड़ित की एफआईआर दर्ज होगी और उसे न्याय भी मिलेगा। इसमें कोताही बरतने वाले की लाइन में आमद कराई जाएगी। यह बात मंगलवार को एसएसपी का कार्यभार संभालने के बाद सोनिया सिंह ने मीडिया से कही।
विज्ञापन
5 of 6
आईपीएस सोनिया सिंह
सोनिया सिंह के बारे में जानें
सहारनपुर निवासी सोनिया सिंह 2003 बैच की नगालैंड कैडर की आईपीएस हैं। वह 2012 में उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आईं हैं। बतौर कप्तान बलरामपुर, उन्नाव, पीलीभीत, सुल्तानपुर, रेलवे लखनऊ और बुलंदशहर में तैनात रह चुकी हैं। वहीं एसएसपी आकाश कुलहरि का तबादला बरेली कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।