फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश-विदेश से आए पहलवानों ने कुश्ती में दिखाए दांवपेच, छोरियों का दम देख हर कोई बोला ये ताे धाकड़ है

Fri, 18 Oct 2019 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Oct 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
international dangal in kanpur 2019
दंगल में लड़कियों ने दिखाए दांवपेच - फोटो : अमर उजाला

कानपु में पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह यादव की 98वीं जयंती पर मेहरबान सिंह का पुरवा बर्रा में मोहन उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी हरमोहन सिंह जनकल्याण समिति के बैनर तले किया गया। एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विराट दंगल में देश-विदेश से आए पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए।



 

international dangal in kanpur 2019
दंगल में लड़कियों ने दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला
ढोल की थाप पर पहलवानों ने एक दूसरे को पटकनी दी। सुबह कुश्ती का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। महिला पहलवानों की कुश्ती व ईरान से आए पहलवान आकर्षण का केंद्र रहे।

 
international dangal in kanpur 2019
लड़कियों का दबदबा रहा कायम - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय पहलवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए पद्मश्री बजरंग पुनिया, ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, कॉमनवेल्थ के स्वर्ण पदक विजेता नरसिंह यादव मौजूद रहे।  दिल्ली के सोनू ने भिंड के राधेश्याम को हराया, महाराष्ट्र के भाऊ ने कानपुर के आकाश द्विवेदी को हराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
international dangal in kanpur 2019
लड़कियों के दांव देख बड़े बड़े पहलवानों के छूटे पसीने - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मनु तोमर व कानपुर के विकास के बीच मैच ड्रॉ हुआ। दिल्ली के शोभित ने कन्नौज के जितेंद्र को धूल चटाई। झांसी के गजेंद्र ने सोनीपत के कुलदीप को चित किया। दिल्ली के दीपेंद्र व जम्मू के राकेश के बीच मैच ड्रॉ रहा। राजस्थान की उर्वशी व रोेहतक की निशा का भी मैच ड्रॉ हुआ।

 
विज्ञापन
international dangal in kanpur 2019
दंगल में लड़कियों ने दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के कृष्ण कुमार ने ईरान के अली को पटक दिया। रोहतक की ममता व यूपी की मनीषा के बीच मैच ड्रॉ रहा। सोनीपत के मोहित व अमित के बीच भी मैच ड्रॉ रहा। दिल्ली की प्रेरणा ने रोहतक की शेफाली को हराया। रोहतक की प्रियंका ने चंडीगढ़ की सुनैना को हराया। झांसी के नासिर ने ईरान के हादी वफा को हराया। हरियाणा के अजय गुर्जर नेे पंजाब के गौरव को मात दी। वरुण गुर्जर व विक्रम कोटिया के बीच मैच ड्रॉॅ रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed