फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   insult of sardar in chief minister yogi adityana darbar

योगी दरबार में सरदार का अपमान, सिक्युरिटी ने रोका, कहा- उतारें कृपाण-पगड़ी

Wed, 31 May 2017 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 May 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
insult of sardar in chief minister yogi adityana darbar
तेजपाल सिंह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ जनता दरबार में एक सिक्ख युवक को पगड़ी उतारने को मजबूर कर दिया गया। इस पर सिक्ख युवक की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। सिक्ख युवक के समर्थन में बोलते हुए सिक्ख समाज ने इस घटनाक्रम की घोर निंदा की है और सीएम योगी से दोषी सुरक्षाकर्मियों के निलंबन की मांग की है। बता दें यह घटना 25 मई की है।
विज्ञापन


धर्मशाला निवासी तेजपाल सिंह 25 मई को लखनऊ स्थित सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंची था। यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सिक्ख युवक की कृपाण उतरवाई। इसके बाद भी वे नहीं माने और सिक्ख युवक की तलाशी ली।
विज्ञापन


 

insult of sardar in chief minister yogi adityana darbar
कानपुर में खालसा दल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
उन्होंने सिक्ख युवक को पगड़ी उतारने को कहा। इस पर सिक्ख युवक की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। तेजपाल ने इसका विरोध किया लेकिन सुरक्षाकर्मी नहीं माने। ​जब सिख ने पगड़ी उतारने ने मना कर दिया तो उसे अंदर आने से रोक दिया गया है। बाहर खड़े सिक्युरिटी पर्सनल्स ने तलाशी के लिए रोक लिया था। 

जानकारी मिली है कि तेजपाल शुरू से सीएम से मिलने आते रहे हैं। इसके पहले तो इस तरह से उनकी जांच नहीं की गई। इस पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने तेजपाल का सपोर्ट भी किया।

इसी संबंध में मंगलवार को कानपुर में खालसा दल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाई। खासला दल के सेक्रेटरी मोहनजीत सिंह ने सीएम योगी से यह अपील की है कि आगे से इस तरह से सिक्खों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा पगड़ी और कृपाण सिक्खों का धार्मिक प्रतीक होती है। उसका सदैव आदर किया जाए। आगे से ऐसी घटना न हो इसके लिए उन्होंने दोषी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने कहा दोषियों को फौरन उनके पदों से निलंबित किया जाए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed