{"_id":"5ee7007cb1af305cd96e8495","slug":"innocent-son-brutally-murdered-to-hide-illegal-relationship-of-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने की वजह से हुई थी छह साल के मासूम की सिर कुचलकर हत्या, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने की वजह से हुई थी छह साल के मासूम की सिर कुचलकर हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
Mon, 15 Jun 2020 10:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस ने छह साल के मासूम की हत्या का खुलासा किया तो एक पल के लिए उनका कलेजा भी कांप गया। पुलिस ने बताया मासूम की हत्या मां और प्रेमी के अवैध संबंधों को छुपाने के लिए की गई। शुरुआती जांच में ही पुलिस को मां की भूमिका संदिग्ध लगी तो हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद एक एक कर के हत्या की गुत्थी सुलझ गई।
मिली थी मासूम की खून से सनी लाश
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में रसूलाबाद कस्बे के भैंसाया गांव में छह वर्षीय मासूम की हत्या में पुलिस ने गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर रविवार को घटना का खुलासा कर दिया। इस पूरे घटना में मां की भूमिका की जांच हो रही है। रविवार को वारदात का खुलासा करते हुए एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि छह वर्षीय बच्चे हैप्पी (6) की हत्या उसके मां के अवैध संबंधों के चलते की गई।
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
गांव के संतोष दिवाकर से मृतक बच्चे की मां के अवैध संबंध थे। बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। संतोष को डर था कि हैप्पी इस बाबत अपने पिता सुनील को बता सकता है। बताया कि 11 जून शाम हैप्पी टायर चलाते मिल गया। उसे अकेला देखकर संतोष ने उसकी हत्या करने की सोच ली। उसे फुसला कर पास के खेत में ले गया। वहां पत्थर से चेहरा कूंचकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिली थी मासूम की खून से सनी लाश
- फोटो : amar ujala
उसका टायर पास में ही फेंक दिया। पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो खुलासा हो गया। आरोपी निशानदेही पर खेतों से टायर व खून से सना पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। इधर, रसूलाबाद पुलिस ने बच्चे की मां समेत गांव के आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। एसपी ने घटना का खुलासा करने में एएसपी अनूप कुमार की प्रशंसा की। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय व उनकी टीम को 25 हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया घटना का खुलासा
- फोटो : amar ujala
बच्चे का शव मिलने के बाद गांव में चर्चा थी कि शाम को उसे गांव के ही युवक अंकुश के साथ देखा गया था। पिता ने भी तहरीर में उस पर हत्या का संदेह जताया था। पुलिस को बताया कि वह अक्सर बच्चे को कुछ रुपये दे देता था। पुलिस ने अंकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुुरू की तो महत्वपूर्ण सुराग हाथ आए। ग्रामीणों में अंकुश के प्रति नाराजगी थी, लेकिन घटना में अंकुश भूमिका नहीं मिली। पूछताछ के पुलिस ने उसे छोड़ दिया है।