फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध संबंध का राज खुलने के डर से मां के प्रेमी ने मासूम को दी थी दर्दनाक मौत, खून से सना पत्थर बरामद

Mon, 15 Jun 2020 08:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jun 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
Mother's lover gives painful death to innocent in kanpur dehat
पुलिस गिरफ्त में आरोपी व मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में रसूलाबाद कस्बे के भैंसाया गांव में मां के अवैध संबंधों का राज जानने पर उसके छह वर्षीय बेटे की हत्या हुई थी। पुलिस ने गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर रविवार को घटना का खुलासा कर दिया।
Mother's lover gives painful death to innocent in kanpur dehat
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस पूरे घटना में मां की भूमिका की जांच हो रही है। रविवार को वारदात का खुलासा करते हुए एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि छह वर्षीय बच्चे हैप्पी (6) की हत्या उसके मां के अवैध संबंधों के चलते की गई। गांव के संतोष दिवाकर से मृतक बच्चे की मां के अवैध संबंध थे।

 
Mother's lover gives painful death to innocent in kanpur dehat
मौके पर क्षेत्रीय लोग - फोटो : अमर उजाला
बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। संतोष को डर था कि हैप्पी इस बाबत अपने पिता सुनील को बता सकता है। बताया कि 11 जून शाम हैप्पी टायर चलाते मिल गया। उसे अकेला देखकर संतोष ने उसकी हत्या करने की सोच ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother's lover gives painful death to innocent in kanpur dehat
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसे फुसला कर पास के खेत में ले गया। वहां पत्थर से चेहरा कूंचकर हत्या कर दी। उसका टायर पास में ही फेंक दिया। पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो खुलासा हो गया। आरोपी निशानदेही पर खेतों से टायर व खून से सना पत्थर भी बरामद कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
Mother's lover gives painful death to innocent in kanpur dehat
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इधर, रसूलाबाद पुलिस ने बच्चे की मां समेत गांव के आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। एसपी ने घटना का खुलासा करने में एएसपी अनूप कुमार की प्रशंसा की। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय व उनकी टीम को 25 हजार का इनाम दिया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed