फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर पहुंची टीम इंडिया, निराले अंदाज में हुआ स्वागत

Tue, 24 Jan 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
india vs england t20 cricket match kanpur
टीम इंडिया के खिलाड़ी पहुंचे कानपुर स्थित होटल लैंडमार्क - फोटो : अमर उजाला कानपुर
26 जनवरी को ग्रीनपार्क में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच को जीतकर भारत पहले मैच में मिलने वाली हार का तिलिस्म तोड़ना के लिए टीम इंडिया कानपुर पहुंच चुकी है। ग्रीनपार्क में हुए पहले टेस्ट और वन-डे मैच में भारत को हार मिली है। अब टीम इंडिया ग्रीनपार्क में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

 


 

धोनी और विराट ने नहीं काटा केक

india vs england t20 cricket match kanpur
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
इसके लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें सोमवार को होटल लैंडमार्क पहुंच गईं। सभी खिलाड़ियों का होटल स्टाफ ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। हालांकि टीम इंडिया के खिलाड़ी सुरेश रैना और हार्दिक पांड्या अभी नहीं आए हैं। देर रात तक इनके आने की उम्मीद है। वहीं इंग्लैंड की पूरी 15 सदस्यीय टीम आ चुकी है। 

धोनी और विराट ने नहीं काटा केक
होटल लैंडमार्क में टीम के स्वागत के लिए 20 केक और एक केक बंच तैयार किया था। होटल स्टाफ सबसे पहले पहुंचे धोनी से केक काटने को कहा लेकिन वे सीधे लिफ्ट की ओर चले गए।

विराट ने भी केक काटने से कर दिया मना

india vs england t20 cricket match kanpur
विराट कोहली - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
इसके बाद विराट ने भी केक काटने से मना कर दिया। सबसे पहले इंग्लैंड की टीम ने दोपहर करीब सवा तीन बजे होटल में प्रवेश किया था। कप्तान इयान मोर्गन के साथ लैम प्लंकेट, आदिल रशीद, मोइन अली, जोस बटलर, क्रिस जार्डन, जेसन वेली आदि थे। होटल स्टाफ ने सभी को गुलाब का फूल देकर और टीका लगाकर स्वागत किया। वहीं भारतीय टीम से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे पहले होटल में दाखिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार संग पहुंचे कई तेज गेंदबाज

india vs england t20 cricket match kanpur
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया

स्टाफ ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कप्तान विराट कोहली, कोच अनिल कुंबले, युवराज सिंह, अमित मिश्रा, शमी अहमद और भुवनेश्वर कुमार आदि होटल में दाखिल हुए। वहीं टी-20 के लिए टीम में चुने गए तेज गेंदबाज आशीष नेहरा, स्पिनर यजुवेंदर चहल व पहली बार टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने जा रहे युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी पहुंचे। 
 

गाड़ी में सामान भूले नेहरा
सीनियर गेंदबाज आशीष नेहरा गाड़ी में अपना सामान भूल गए। वह होटल की लॉबी से वापस गाड़ी तक गए। हालांकि वेटर ने उनसे कहा कि आप रूम में पहुंचिए बैग वहीं पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन

इंडियन टीम ने इटैलियन फूड व इंग्लैंड टीम ने भारतीय व्यंजनों का चखा स्वाद

india vs england t20 cricket match kanpur
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए लैंडमार्क होटल में व्यंजन तैयार करते लोग - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
होटल लैंडमार्क में सोमवार शाम पहुंचे खिलाड़ियों ने सबसे पहले लंच किया। इसके बाद सभी खिलाड़ी अपने अपने कमरे में आराम करने चले गए। होटल के सेफ नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इंडियन टीम ने इटैलियन फूड व इंग्लैंड टीम ने भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा।

नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने कोई विशेष डिमांड नहीं की है। हालांकि जहां तक खिलाड़ियों की पसंद का सवाल हो तो पूर्व कप्तान धोनी को चाइनीज फू ड बहुत पसंद आता है। वहीं विराट रोटी या कोई भी गेंहू से बनी चीज नहीं खाते। उन्होंने बताया कि विराट फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं और डाइट प्लान के हिसाब से ही खाते हैं। सोमवार को भी भारतीय विराट ने ग्रिल्ड फिश आदि खाई।

वहीं धोनी ने सीफूड लोबीस्टर खाना पसंद किया। इसके अलावा टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों नेहरा, चहल, केएल राहुल और पंत आदि ने चाइनीज फूड के साथ जूस व चिकन सलामी खाया। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed